‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस का फेवरेट शो है. शो में जेठालाल का कैरेक्टर दिलीप जोशी प्ले कर रहे हैं. जेठालाल का रोल फैंस के दिलों में बसा है. हालांकि, अब जेठालाल के फैंस के लिए एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, रिपोर्ट्स हैं कि आने वाले समय में मेकर्स शो में जेठालाल का ट्रैक कम करने का प्लान कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Sunday BO Collection Live: रविवार को ‘धमाल 4’ ने डेढ़ बजे तक कर ली 5 करोड़ की कमाई, ‘लेनिन’ का जानें हाल
अब शो में कम दिखेंगे जेठालाल?
शो में कुछ समय पहले एक नई फैमिली आई है. ये फैमिल राजस्थानी फैमिली है. इस फैमिली में चार लोग हैं. पति पत्नी और दो बच्चे. एक्टर कुलदप गोर शो में रत्न सिंह बिंजोला का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस धरती भट्ट रूपा (रत्न की पत्नी) का रोल प्ले कर रही हैं. इन दो बच्चे एक बेटा वीर और एक बेटी बंसरी है. बंसरी का रोल माही भाद्रा निभा रही हैं. बेटे का रोल अक्षय सहरावत निभा रहे हैं. शो में रत्न सिंह बिंजोला की एक साड़ी की दुकान दिखाई गई है.
खबरें हैं कि मेकर्स अब इस नई फैमिल पर ज्यादा फोकस कर करेंगे. दरअसल, जेठालाल महीने में 15 दिन शूट करते हैं और ज्यादा फीस भी लेते हैं. इसीलिए मेकर्स रत्न सिंह बिंजोला की फैमिली पर फोकस करके ट्रैक प्लान कर रहे हैं. जब से नई फैमिली आई है, मेकर्स ज्यादातर ट्रैक नई फैमिली पर ही दिखा रहे हैं. रत्न की दुकान में साड़ी की सेल से लेकर गणपति पूजा में रत्न के बच्चों की जिद तक शो में उनके ट्रैक पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है.
वहीं पिछले कुछ दिनों से जेठालाल का ट्रैक शो में दिखाया भी नहीं गया था. अब काफी समय के बाद जाकर शो में जेठालाल का ट्रैक आया है. वर्ना इतने दिनों से बाघा-बावरी के ट्रैक पर फोकस था और दिलीप जोशी को उस वक्त शो में नहीं दिखाया गया था.
अब देखना होगा कि आने वाले समय में मेकर्स शो के ट्रैक को लेकर क्या डिसाइड करते हैं. बता दें कि शो में जेठालाल का ट्रैक कम और रत्न का ट्रैक बढ़ाने को लेकर मेकर्स ने ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है.
ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही ‘धमाल 4’, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
