Headlines

‘तुम अलादीन नहीं बन सकते..’ लोगों के बीच सिद्धार्थ निगम को किया गया था बेइज्जत, एक्टर का छलका दर्द


टीवी इंडस्ट्री में अक्सर यही देखने को मिलता है कि कलाकारों को कई बार टाइपकास्ट कर लिया जाता है. ऐसे में उन्होंने जो पिछली भूमिकाएं निभाई होती है, वो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट पर भी असर डालती है. ऐसा ही कुछ सिद्धार्थ निगम के साथ भी हुआ. सिद्धार्थ निगम ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी.

बेशक उनका कैरेक्टर काफी शानदार रहा हो, लेकिन इसके बाद उन्हें टाइपकास्ट कर लिया गया. जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.सिद्धार्थ निगम ने हाल ही में India Forums को दिए इंटरव्यू में पुराना किस्सा शेयर किया.

सिद्धार्थ निगम ने किया बड़ा खुलासा

इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि जब वो अलादीन के लिए ऑडिशन दे रहे थे, तब एक शख्स वहां बैठा था, उसने कहा,’सिद्धार्थ अलादीन नहीं कर पाएंगे. उन्होंने अभी-अभी अशोक का किरदार निभाया है, जबकि अलादीन एक मजेदार, चुलबुला और प्यारा किरदार है, जिसमें कॉमेडी भी चाहिए.वो बहुत एग्रेसिव हैं.’

ये भी पढ़ें:-यूट्यूब से हटाया गया ध्रुव सरजा की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का ट्रेलर, नोरा फतेही के गाने को लेकर हुआ था बवाल

सिद्धार्थ ने इस बारे में बात करते हुए कहा,’मैं ये किस्सा इसलिए बता रहा हूं कि लोग बिना सोचे-समझे कैसे किसी के बारे में अपने विचार बना लेते हैं. उस वक्त मैं अपने डायरेक्टर के साथ बैठा था और ये सब सुन रहा था. लेकिन मैं बस हंसता रहा और सोचता रहा कि मैं एग्रेसिव नहीं हूं, मेरा किरदार एग्रेसिव था. मैंने अशोक दो साल तक दिया, लेकिन मैं उसकी छवि को अपने साथ नहीं लेकर चलता.’

सिद्धार्थ के अनुसार कोई भी कैरेक्टर एक्टर की असली पहचान नहीं होती. अशोक उनके लिए एक भूमिका थी, जिसे उन्होंने एक समय तक निभाया, लेकिन ये परमानेंट पहचान नहीं है. उन्होंने आगे कहा,’ये एक उपलब्धि है जिस पर मुझे गर्व है और मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा.

ये भी पढ़ें:-जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर बात का रेफरेंस जरूरी है

जब मैं अपने करियर को पीछे मुड़कर देखूंगा, तो मुझे खुशी होगी कि मैंने दो साल तक एक ब्लॉकबस्टर शो को अपने दम पर संभाला. लेकिन अलादीन मेरे लिए बिल्कुल नया था. मैं हर नए काम के साथ अपनी पुरानी छवि को दरवाजे के बाहर छोड़ देता हूं और एक नई सोच के साथ आगे बढ़ता हूं. मैं नई चीजें सीखना चाहता हूं और हर किरदार को एक नए नजरिए से अपनाता हूं.’

ये भी पढ़ें:-‘चादर खून के धब्बों से लाल होती थी..’ आध्यात्म की राह पर चलने वाले करण वाही ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *