हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और बेहतरीन योगदान के लिए किसी न किसी कलाकार को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. इस अवॉर्ड को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. साल 2024 के लिए इस अवॉर्ड से कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को सम्मानित किया जाएगा. भारत सरकार ने इस अवॉर्ड के लिए 78 वर्षीय एक्टर के नाम का ऐलान किया है.
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अनंत नाग
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन होकर काम करने वाली मुख्य नोडल एजेंसी Press Information Bureau (PIB) ने अनंत नाग की एक तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की और जानकारी देते हुए लिखा, ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 श्री अनंत नाग को दिया जाएगा.’
ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल
आगे लिखा, ‘भारत सरकार दादा साहब फाल्के पुरस्कार सेलेक्शन कमिटी की सिफारिश पर ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अनंत नाग को इंडियन सिनेमा में उनके शानदार सफर और योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कई जनरेशन को मोटिवेट किया है. ये अवॉर्ड केवड़िया, गुजरात में 22 सितंबर, 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में दिया जाएगा.’
🎬THE DADASAHEB PHALKE AWARD 2024 GOES TO…
Shri ANANT NAG
On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that the Actor will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2024 for his contribution… pic.twitter.com/3WKnWZDGs0
— PIB India (@PIB_India) September 16, 2026
PM मोदी ने दी बधाई
अनंत नाग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपब्धि पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर लीजेंड्री अनंत नाग जी को बधाई. कई दशकों से भारतीय सिनेमा और खासकर कन्नड़ सिनेमा पर उनकी अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा, शानदार काम और सहज एक्टिंग ने गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने अपने किरदारों में गहराई और सच्चाई को दर्शाया. वो सच में इसके हकदार है.’
Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.
For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
कौन हैं अनंत नाग?
अनंत नाग दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन हैं. अनंत नाग को कन्नड़ सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए जाना जाता है. उनका जन्म 4 सितंबर 1948 को हुआ. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं. वो कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगू, तमिल, मराठी और मलयालम सिनेमा में भी काम कर चुके हैं.
साल 2025 में देश के तीसरे सबसे ऊंचे नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित हुए अनंत नाग का असली नाम अनंत नागरकट्टे है. 300 फिल्में कर चुके अनंत को घर-घर में लोकप्रियता दूरदर्शन के सीरियल ‘मालगुडी डेज’ से मिली थी. उन्होंने कन्नड़ स्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ में भी काम किया था.
ये भी पढ़ें: ‘मसकली’ से ‘चांद सिफारिश’ तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने
