‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का ग्लैमरस लुक देखने को मिला. वो ब्लू और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस पहने नजर आईं. उन्होंने अपने मेकअप को सटल रखा. खुले बालों में उन्होंने जमकर पोज दिए हैं.

फिल्म की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को येलो साड़ी में देखा गया. साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था. हैवी ईयररिंग्स पहन एक्ट्रेस ने अपना ये लुक कंप्लीट किया. उन्होंने रेड कार्पेट पर पोज भी दिए.

फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा का डैशिंग लुक देखने को मिला. वो ब्लैक जींस और टी-शर्ट के साथ जैकेट पहने नजर आएं.

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ में भी पोज दिए हैं. दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे.

मनीष पॉल भी फिल्म का हिस्सा है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनका कैजुअल लुक देखने को मिला.

सुनील ग्रोवर भी फिल्म में नजर आएंगें. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वो कूल अंदाज में पोज देते दिखें.

फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. वो भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं.

‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें सेशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Published at : 16 Sep 2026 07:15 PM (IST)
