दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला. जलभाव के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली. भारी बारिश से नई संसद भवन जलमग्न दिखाई दी. वहीं, AIIMS के पास और सफदरजंग अस्पताल में भारी जलभराव के वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जबकि भारी बारिश के बाद कश्मीरी गेट में एक इमारत की दीवार तक ढह गई.
विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार (25 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहे और झमाझम बारिश से हुई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
#WATCH | Safdarjung Hospital plagued by severe waterlogging after heavy rain across Delhi NCR since morning. pic.twitter.com/cLbAdexxer
— ANI (@ANI) August 25, 2026
VIDEO | Delhi: A wall of a building collapsed in Kashmere Gate after heavy rain. More details awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/QOpvkJ2jJw
— Press Trust of India (@PTI_News) August 25, 2026
अरविंद केजरीवाल बोले, ‘अगर BJP एक बार यूपी हार जाए तो…’
कैसा रहेगा आज का मौसम?
IMD के अनुसार, आज बुधवार (26 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.
कहां कितनी हुई बारिश?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक शहर में 99.1 मिमी दर्ज की गई. वहीं, सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 8.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में अयानगर में सबसे अधिक 101.9 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद रिज में 100 मिमी, शहर के बेस स्टेशन सफदरगंज में 99.1 मिमी, लोधी रोड में 98.3 मिमी और पालम में 68.8 मिमी मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
न्यूनतम तापमान में आई 3-4 डिग्री की गिरावट
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया है. इस दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दिन में 10-15 किमी/घंटा की गति से पूर्वी हवाएं चलीं और पालम में शाम 6 बजे हवा की गति 30 किमी/घंटा तक पहुंच गई. इस दौरान न्यूनतम नमी का स्तर 100 प्रतिशत और अधिकतम नमी का स्तर 73 प्रतिशत रहा.
दिल्ली: 5 स्टार होटल में सुसाइड, चौथी मंजिल से कूदकर शख्स ने दी जान
