Headlines

वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय


क्रिकेट में खिलाड़ी रातों-रात स्टार नहीं बनते, बल्कि सालों की मेहनत से अपनी पहचान बनाते हैं. लेकिन जब किसी बड़े खिलाड़ी का नाम मैच फिक्सिंग जैसे विवाद में आता है, तो उसकी छवि पर सवाल उठने लगते हैं. क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनके करियर पर इन मामलों का असर पड़ा. इनमें भारत के 3 क्रिकेटर भी शामिल हैं. आइए जानते हैं इन 7 खिलाड़ियों से जुड़े मामलों के बारे में.

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे. बीसीसीआई ने उन पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया, लेकिन 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया.

सलमान बट स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट साल 2010 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए गए. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने की साजिश में उनकी भूमिका थी. उन्हें प्रतिबंध के साथ जेल की सजा भी मिली.

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी इसी मामले में दोषी पाए गए थे. लॉर्ड्स टेस्ट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के लिए उन पर 5 साल का प्रतिबंध लगा. बाद में उन्होंने क्रिकेट में वापसी की.

अजय जडेजा विवाद के बाद हटाया गया प्रतिबंध

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा का नाम भी साल 2000 के विवाद में आया था. बीसीसीआई ने उन पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया था. लेकिन, 2003 में दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया.

श्रीसंत का नाम 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सामने आया था. बीसीसीआई ने उन पर हमेशा के लिए रोक लगाया. 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने ये प्रतिबंध रद्द कर सजा पर दोबारा विचार करने को कहा. बाद में प्रतिबंध की अवधि 7 साल कर दी गई.

हीथ स्ट्रीक भ्रष्टाचार के मामले में लगा बैन

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक पर भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया था. आईसीसी ने 2021 में उन पर 8 साल का प्रतिबंध लगाया. ये मामला भ्रष्ट गतिविधियों से जुड़े संपर्कों और गोपनीय जानकारी शेयर करने का था.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हंसी क्रोनिए ने साल 2000 में सट्टेबाजों से पैसे लेने और मैचों को प्रभावित करने से जुड़े कामों को स्वीकार किया था. इसके बाद उन पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया. साल 2002 में एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: ‘अल्लाह मालिक है…’, टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *