Headlines

पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता


दिल्ली में आयोजित ‘अयोध्या की रामलीला’ में रवि किशन ने पहली बार भगवान राम का किरदार निभाया और अपने फैंस का ध्यान खींचा. इसी दौरान रवि किशन ने युवाओं को भगवान से जुड़े रहने और ध्यान लगाने की अपील करते हुए बताया कि इससे हिम्मत मिलती है. 

बचपन में रवि निभा चुके हैं कई किरदार 

रवि किशन ने सिर्फ राम का ही नहीं बल्कि कई धार्मिक किरदार निभाए हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रवि किशन ने बचपन से रामलीला में कई किदार निभाए है. रवि ने बताया कि बचपन में वह भगवान पशुराम, केवट और माता सीता का किरदार भी निभा चुके हैं. इस बार वह भव्य रथ पर सवार होकर मंच तक पहुँचते हैं और भगवान राम का किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं. रवि किशन को पहेली बार भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला. 

युवाओं को दिया भगवान से जुड़ने का संदेश

रवि किशन ने युवाओं से भगवान राम , कृष्ण और शिव  के बारे में पढ़ने की अपील की और कहा जब इंसान की ज़िन्दगी में मुश्किलें आये या इंसान डिप्रेशन से जुड़े तो भगवान से जुड़ना हिम्मत दे सकता है. रवि ने लोगों को कम से कम आधा घंटा भगवान के बारे में पढ़ने की सलाह दी और कहा कि अपनी संस्कृति, धर्म और परम्पराओं से जुड़ाव मुश्किल समय में ताकत देता है. 

रवि किशन ने अपने जीवन के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक साधारण परिवार से आते हैं. और आज उनकी पहचान फिल्मों और गोरखपुर के सांसद के रूप में है. रवि किशन ने भगवान राम के किरदार निभाने को अपना सौभाग्य बताया और उम्मीद जताई कि वह यह किरदार अच्छी तरह निभा पाएंगे. 

रवि किशन से पहले आगरा के जनकपुरी मोहत्सव 2026 में भगवान राम के किरदार निभाते अभिनेता गौरव खन्ना नज़र आए. वही दूसरी तरफ दिल्ली की रामलीला में शिल्पा शिंदे ने माता सीता के किरदार निभाया. 

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव, दादा संग घूमे कोलकाता के मशहूर पंडाल

‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे रवि किशन

रवि किशन के काम की बात करे तो हाल ही में वह ‘मिर्जापुर’ फिल्म में नज़र आए थे. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और जितेंद्र कुमार समेत कई कलाकार नज़र आए थे. फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. अब अभिनेता ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विनय पाठक और रणवीर शौरी समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ की रिलीज से पहले दिखा गजब लुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *