अगर आप थिएटर्स में बॉलीवुड की हिंदी फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके पास कई ऑप्शन मौजूद रहने वाले हैं. दरअसल 23 अक्टूबरस, फ्राइडे को 8 जबरदस्त हिंदी फिल्मों का महाक्लैश होने वाला है. इनमें दिलचस्प साइकोलॉजिकल ड्रामा से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक, हर तरह के फिल्म लवर्स के लिए कुछ न कुछ है. तो चलिए यहां जानते हैं कौन सी फिल्मों का इस 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर टकराव होने जा रहा है.
उड़ता तीर
आकाश ए. कौशिक निर्देशित ‘उड़ता तीर’ बिलाल नाम के एक पाकिस्तानी अफ़सर की कहानी है, जो एक सीक्रेट मिशन पर भारत आता है, लेकिन एक हादसे में अपनी याददाश्त खो बैठता है. इस कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस और राम कपूर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है.
तू है मेरी किरण
‘तू है मेरी किरण’ की कहानी समर और किरण के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म प्यार और जुनून पर बेस्ड है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल नजर आएंगे. करण रावल ने इस सुपरनैचुरल रोमांटिक थ्रिलर का निर्देशन किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है.

तु मेरे हो
आशीष पांडा निर्देशित तुम मेरे हो भी इस 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस फिल्म में गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय, शान आर ग्रोवर और अनुष्का लुहार सहित कई कलाकारों ने अहम रो प्ले किये हैं. यह फिल्म एक जुनूनी स्काईडाइवर की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी अपने प्यार से मिलने के बाद पूरी तरह बदल जाती है और आखिरकार दोनों शादी कर लेते हैं. उनके रिश्ते को कई ट्विस्ट भी आते हैं.

पहला प्यार दूसरी बार
‘पहला प्यार दूसरी बार’ छह स्कूली दोस्तों की कहानी है, जो ग्रेजुएशन के दस साल बाद एक मज़ेदार वेकेशन के लिए फिर से मिलते हैं. अनुज सैनी निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य और सरगुन कौर लूथरा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है.

मैं ना रहा मेरा
‘मैं ना रहा मेरा’ कहानी है राज की जिसे अपनी जिंदगी के प्यार, सिमरन को खोना पड़ता है, क्योंकि उसका प्यार एकतरफा रह जाता है. 12 साल की दूरी के बाद, किस्मत उन्हें अचानक सिमरन की शादी में आमने-सामने ले आती है. फिल्म में अध्ययन सुमन और दिविता राय ने लीड रोल प्ले किया है. अमित कसारिया निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा को सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर, 2026 से देख सकते हैं.

काली खेती
‘काली खेती’ में जैकी श्रॉफ, शरद केलकर, नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म ग्रामीण बैकड्रॉप पर बनी बॉरर थ्रिलर फिल्म है और से हारिस इम्तियाज खान ने निर्देशित किया है. ये भी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
दूसरा
यह फिल्म उस दौर की कहानी है, जब 2002 में ‘नेटवेस्ट फाइनल’ भारत के लिए सिर्फ क्रिकेट की जीत से कहीं बढ़कर था. यह वह पल था जब पूरे देश को अपनी आवाज़ मिल गई थी. और एक छोटी सी लड़की को सच बोलने की हिम्मत मिल गई. फिल्म में प्लाबिता बोरठाकुर, अंकुर विकल, समिधा गुरु, त्विशा जोशी और कृष्णा गोकानी ने अहम रोल पले किया है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को अभिनय देव ने निर्देशित किया है. ये भी 23 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हो रही है.
लिटिल थॉमस
1990 के दशक के गोवा पर बेस्ड ये कहानी थॉमस मिरांडा की है. 7 साल का थॉमस अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और वह खुद को अकेला महसूस करता है, खासकर तब जब वह अपने उन दोस्तों को देखता है जिनके भाई-बहन हैं. थॉमस बहुत शिद्दत से एक छोटा भाई चाहता है, और वह अपने आपस में झगड़ने वाले माता-पिता के बीच सुलह कराने के मिशन पर निकल पड़ता है.
इस फैमिली कॉमेडी का निर्देशन कौशल औझा ने किया है. इसमें रसिका दुग्गल, गुलशन देवैया, हृदांश पारेख, हृद्यांश गोकानी, निनाद पंडित, महाबानू मोदी-कोटवाल और आरुष सरदा ने अहम रोल प्ले किया है. इसे 23 अक्टूबर को थिएटर में देख सकते हैं.
