यूट्यूबर मिस्टर फैजू ने 10 अक्टूबर को मदीना में तान्या के साथ निकाह किया था. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी. वहीं, बीती रात मुंबई में कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत नजर आए.
इस खास मौके पर कई सेलेब्स ने शिरकत की और अपनी मौजूदगी से पार्टी की रौनक बढ़ा दी. रिसेप्शन से कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
बेगम तान्या का हाथ थामे नजर आएं फैजू
रिसेप्शन में दुल्हा-दुल्हन बने फैजू और तान्या काफी खूबसूरत लग रहे थे. फैजू ने गोल्डन और व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी. साथ ही मैचिंग दुप्ट्टा भी कैरी किया था. वहीं उनकी बेगम तान्या रेड कलर के हैवी लहंगे और गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थी.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में कपल एक दूसरे का हाथ थामे पोज देता नजर आया. दोनों काफी खुश भी नजर आएं.
सेलेब्स ने की शिरकत
फैजू के वेडिंग रिसेप्शन में कई सितारों ने शिरकत की. कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अपनी पत्नी महजबीन के साथ मिस्टर फैजू और तान्या के रिसेप्शन में पहुंचे. दोनों ने साथ में पोज भी दिए.
फराह खान भी पहुंची
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान भी रिसेप्शन में शामिल हुईं. वो रेड ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन संग तस्वीरें क्लिक करवाई.

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन संग पहुंची. पर्पल साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी.
सना खान अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ रिसेप्शन में शामिल हुईं. दोनों ने अपने खास अंदाज से ध्यान खींचा.

मिस्टर फैजू के करीबी दोस्त अदनान शेख भी अपनी पत्नी और परिवार के साथ पार्टी में पहुंचे.

