Headlines

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबेहरा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया. स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज बन गए हैं. साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट हासिल करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भी बन गए हैं. स्टार्क ने यह उपलब्धि दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वियान मुल्डर को आउट कर हासिल की. 

टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क से पहले किसी भी लेफ्ट आर्म के तेज गेंदबाज ने 450 विकेट नहीं लिए. उनसे पहले पाकिस्तान के 
पूर्व तेज गेंदबज वसीम अकरम (414 विकेट) टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए. मौजूदा अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन 573 विकेट के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563 विकेट) इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. 

मिचेल स्टार्क ने सिर्फ 109 मुकाबलों में 450 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ. इसी के साथ स्टार्क सबसे कम मुकाबलों में इस आंकड़े को छूने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ग्लेन मैक्ग्रा ने ऐसा 100वें टेस्ट मैच में किया था, जबकि शेन वॉर्न ने यहां तक पहुंचने के लिए 101 मुकाबले खेले थे.

ऐसा रहा दूसरे टेस्ट का अब तक का हाल 

खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अब तक सात विकेट खोकर 361 रन बना लिए हैं. हालांकि, एक समय उनकी हालत बेहद खराब थी. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 40 रनों पर 4 विकेट और 92 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान टेंबा बावुमा 155 रनों पर नाबाद हैं. वहीं ऑलराउंडर मार्को यानसेन 85 रन बनाकर आउट हुए. स्पिनर साइमन हार्मर 42 रनों पर कप्तान के साथ खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने पांच विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें- 

एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *