Headlines

दिल्ली में सितंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, गिरा पारा, जानें आज के मौसम का हाल


दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी मौसम दिनभर सुहावना बना रहा. बादलों की आवाजाही के साथ चल रही ठंडी हवाओं का असर ऐसा रहा कि रविवार (27 सितंबर) को 2.2 की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये 2001 के बाद से सितंबर का सबसे कम तापमान है. ये औसत से 2.9 डिग्री कम है. वहीं, अधिकतम तापमान में भी 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. ये सामान्य से 3.7 डिग्री कम है.

हाल ही में हुई बारिश के कारण दिल्ली की हवा में सुधार देखने को मिला. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 53 (संतोषजनक) रहा, जबकि शनिवार को ये 72 था.

आज कैसा रहेगा तापमान?

विभाग के अनुसार, आज आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन दिन में धूप भी रहेगी. आज सोमवार (28 सितंबर) को अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रहेगा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5-10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी. विभाग का अनुमान है कि इस पूरे हफ्ते मौसम ऐसा ही शुष्क बना रहेगा, लेकिन रात में मौसम ठंडा रहने वाला है. 

कहां कितनी हुई बारिश?

विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है. वहीं, सुबह 8:30 बजे तक के 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, मयूर विहार में सबसे अधिक 7 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसके बाद रिज में 6.8 मिमी, लोधी रोड में 5.2 मिमी, सफदरजंग में 4.9 मिमी, राजघाट में 4.5 मिमी, अयानगर में 4.0 मिमी, पूसा में 4.0 और पालम में 3.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. नोएड में इसी दौरान सबसे अधिक 26.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि गाजियाबाद और फरीदाबाद में काफी कम, 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

25 सालों में दूसरी बार सबसे सर्द रात

2001 में सबसे कम 20.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. 2001 के बाद अब 27 सितंबर 2026 को 25 सालों में दूसरी बार सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जिससे ये सितंबर की सबसे सर्द रात बन गई है. इससे पहले 6 सितबंर 2008 को पहली बार सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं, 19 सितंबर 2024 को इससे पहले सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 सितंबर को  21.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था, जोकि तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान था.

पिछले 24 घंटों में गिरा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17-21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में उत्तर-पूर्वी हवाएं 20-25 किमी/घंटा की गति से चलीं, जबकि पालम में हवा की गति 30-33 किमी/घंटा तक पहुंच गई. इस दौरान राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 100 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 63 प्रतिशत रहा.

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को दिल्ली बीजेपी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *