उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने युवाओं को नौकरी की बजाय रिक्शा चलाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि ई-रिक्शा (या टैक्सी) ले लो. खूब चलाओ और खूब पैसा बनाओ. ये बयान उन्होंने लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में दिया है.
उनके इस बयान पर विपक्ष और जनता की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं और युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का मजाक न करने की सलाह दी है. सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने भी इसपर निशाना साधा है.
‘मुझे जान से मारने की धमकी दी’, पीड़ित ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
क्या है मामला?
दरअसल, 23 सितंबर को लखनऊ में कैब सेवा ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) का शुभारंभ किया गया और ये सर्विस ड्राइवर-ओनर मॉडल पर आधारित है. लॉन्च के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस नई टैक्सी सर्विस के जरिए ‘स्वरोजगार’ के बारे में बात की. उन्होंने लोगों को पारंपरिक नौकरियों पर ही निर्भर रहने के बजाय अपनी गाड़ी खुद चलाने के लिए प्रोत्साहित किया.
‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो’
रिपोर्ट के अनुसार, पाठक ने कहा कि लोगों को केवल नौकरी पाने की कोशिश में ही नहीं उलझे रहना चाहिए, बल्कि वे कमाई के लिए दिन में करीब चार घंटे टैक्सी भी चला सकते हैं. ब्रजेश पाठक ने कहा, “नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना 4 घंटा चलाओ, दोपहर में अपने बच्चों के संग रहो. नौकरी करोगे तो क्या बच्चों के पास बैठ पाओगे 2 घंटा? 2 बज गया आखिरी सवारी अपने घर के पास लो घर में आराम करो खाओ पियो और फिर 10 बजे तक के लिए. रुपया-रुपया अपने घर की. पराधीन सपनो सुख नाही. किसी के धीन रहोगे तो कैसे आओगे 2 बजे.
आजका युवा देश चलाएगा , रिक्शा चलाने का आपको शौक हो मैं उपहार में आपको भेज देता हूँ – माननीय उप मुख्यमंत्री जी …#pushpendrasaroj #youngestmpofindia #YouthVoices pic.twitter.com/r5UOaWtcXP
— Pushpendra Saroj (@Pushpendra_MP_) September 27, 2026
उनके इस बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने लिखा, ‘आजका युवा देश चलाएगा , रिक्शा चलाने का आपको शौक हो मैं उपहार में आपको भेज देता हूँ – माननीय उप मुख्यमंत्री जी.’
एक यूजर ने लिखा, ‘अब आपको भी राजनीति छोड़कर घर पर रहना चाहिए. अपने बच्चों को ई-रिक्शा दिला दीजिए. ताकि वो समय से परिवार के साथ रह सकें. 2027 में जनता आपको वापस घर भेजने के मूड में हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये स्वास्थ्य मंत्री जी अपने करोड़ो रेल रहे हैं?? दूसरे को सलाह दे रहे हैं?’
ये स्वास्थ्य मंत्री जी अपने करोड़ो रेल रहे हैं?? दूसरे को सलाह दे रहे हैं?
— Harjeet Yadav (@Harjeet08699003) September 27, 2026
मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को दिल्ली बीजेपी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
