Headlines

दिल्ली: संजय झील में नहाने गए दोस्त डूबे, तीनों की मौत


दिल्ली के संजय झील में तीन युवकों की डूबने से मौत की खबर है. तीनों युवकों की उम्र 22-25 साल के बीच बताई जा रही है. फायर विभाग और दिल्ली पुलिस को इस बारे में करीब साढ़े 7 बजे सूचना मिली थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पहले एक युवक झील में नहाने गया था फिर उसे बचाने दोनों युवक उतरे और बाद में डूबने से तीनों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान हो गई है.

जानकारी के मुताबिक तीनों युवकों की डेड बॉडी को गोताखोरों ने झील से निकाल लिया है. पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल भेजवा कर परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है. 

संजय झील में डूबने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 

शाम करीब 7:24 बजे पांडव नगर पुलिस स्टेशन इलाके में कोटला गांव के पास संजय झील में तीन लोगों के डूबने की सूचना देने वाली एक PCR कॉल मिली. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि झील में करीब 22-25 साल के तीन युवक डूब गए. तीनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे. उन्हें LBS अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आगे की कानूनी-मेडिकल प्रक्रिया की जा रही है.

कल्याणपुरी के रहने वाले थी तीनों मृतक

मृतकों की पहचान सौरभ रावत, साहिल खान और नौटियाल के तौर पर हुई है. ये तीनों युवक कल्याणपुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में गम का माहौल है. 

उधर, दिल्ली के जसोला गांव में एक खुले नाले में गिरने के बाद लापता हुए 8वीं कक्षा के छात्र 15 वर्षीय मिथुन का शव 4 दिन बाद 25 अगस्त को बरामद किया गया था. दरअसल, शनिवार (22 अगस्त) सुबह मिथुन अपने घर के पास पतंग उठाने की कोशिश करते समय नाले में गिर गया था. घटना के तुरंत बाद कई एजेंसियों को शामिल करते हुए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था.

13 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर सकेंगे सोशल मीडिया? दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *