दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार (8 अक्टूबर) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 22 और डैनिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) कैडर के 11 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया. इस दौरान रूपेश कुमार ठाकुर को स्वास्थ्य सचिव के पद से हटा दिया गया है, जबकि अवनीश कुमार को आबकारी विभाग का प्रभार सौंपा गया है.
1993 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी प्रशांत गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें दिल्ली वित्तीय निगम (DFC) और दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (DSCSC) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
CJP का दावा- ‘हिरासत में ले रही पुलिस’, कांग्रेस भड़की- ‘किसी भी…’
Delhi government transfers 22 IAS & 12 DANICS Officers #IAStransfer #Delhi #DANICS #bureaucracy https://t.co/xGBFXgAlYy
— Legend Officers (@legendofficers) October 8, 2026
रूपेश ठाकुर को क्या जिम्मेदारी मिली?
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, वर्ष 2006 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी रूपेश कुमार अब केवल दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का प्रभार संभालेंगे. कुमार को ऐसे समय में हटाया गया है, जब भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) स्वास्थ्य विभाग में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है.
वहीं, वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार नए आबकारी आयुक्त होंगे. वो ऐसे समय में यह प्रभार संभाल रहे हैं जब विभाग नयी आबकारी नीति पर काम कर रहा है. इससे पहले वो तकनीकी प्रशिक्षण एवं उच्च शिक्षा निदेशक का पद संभाल रहे थे.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
सत्येंद्र सिंह दुश्रावत को दिल्ली नगर निगम (MCD) के अतिरिक्त आयुक्त पद से स्थानांतरित कर उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक बनाया गया है. सरकार के नए आदेश के अनुसार, परिवहन सचिव-सह-आयुक्त निहारिका राय दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की अध्यक्ष बनी रहेंगी, लेकिन उन्हें पर्यटन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. इसके अलावा 1992 बैच के IAS अधिकारी बिपुल पाठक सामाजिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे, लेकिन उन्हें डीएचएफसी, डीएसएफडीसी, एससी/एसटी/ओबीसी, डब्ल्यूसीडी और वित्तीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
नवीन कुमार चौधरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा दिलराज कौर को शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव पद पर रहने दिया है, लेकिन उनसे दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम (DCHFC) और दिल्ली अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग विज्ञान और विकास वित्तीय निगम (DSFDC) का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है.
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
