Headlines

दिल्ली-NCR में कम नहीं हो रहा प्रदूषण, दमघोंटू हवा, कहां-कितना AQI?


देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है. राजधानी की हवा अभी-भी जहरीली बनी हुई है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अत्यंत गंभीर श्रेणी में होने के कारण लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य शहरों में भी AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो दिवाली के मुकाबले अब यहां AQI कम हुआ है लेकिन ये अभी भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेना पड़ रहा है. गाजियाबाद का AQI 587 है, जबकि ग्रेटर नोएडा का AQI 520 है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद का AQI 487 है और नोएडा का AQI 478 है. 

नई दिल्ली का AQI पार
aqi.in के लाइव अपडेट्स के मुताबिक, नई दिल्ली का AQI 474 है. हाालांकि आधिकारिक आकंड़ों में दिल्ली का AQI 300 के आस-पास है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार के आस-पास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 6 बजे तक 303 था. जिसे बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है. 

रोहतक ने बनाया रिकॉर्ड
इन सबके अलावा हरियाणा के रोहतक का AQI सुबह 7.30 बजे तक सबसे ज्यादा 942 था. इसके अलावा हरियाणा के ही एक और जिले हिसार का AQI 910 था. राजस्थान के श्री गंगानगर का AQI 862 और पंजाब के बठिंडा का AQI 706 था. इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का AQI 668 है तो वहीं पंजाब के फरीदकोट का 617 है. ये गंभीर से भी गंभीर श्रेणी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए  इस हवा में सांस लेना काफी तकलीफदेह हो सकता है.

इसके अलावा यूपी के हापुड़ का AQI 468 और अमृतसर का AQI 461 है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम का AQI 381 है तो वहीं यूपी के कानपुर जिले का AQI 426 है. दीपावली पर लोगों ने खूब पटाखे फोड़े, जिसके चलते दिल्ली का वातावरण भी काफी प्रदूषित हुआ है. इसी वजह से आज लोग एक सांस लेने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें

सरकारी AQI पर 500 का लिमिट क्यों? CPCB ने बयान जारी कर बताई वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *