Headlines

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश


दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. रविवार की सुबह हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी और लगातार बादल छाए रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार (23 अगस्त) को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी. इसके बाद सुबह-सुबह कई इलाकों में बारिश हुई है. इससे दिल्ली-एनसीआर का पारा 33 डिग्री पर लुढ़क सकता है. 24 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

‘मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए…’, संजय सिंह का BJP पर तंज

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे बारिश के 33 प्रतिशत आसार दिख रहे थे. इसके चलते क्षेत्र में बारिश हुई है. वहीं मौसम में 88 प्रतिशत नमी देखने को मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर में इस समय 2 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (24 अगस्त) को हल्की बारिश होने की उम्मीद है. वहीं मंगलवार (25 अगस्त) से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 अगस्त के लिए ‘आंशिक रूप से बादल छाए रहने’ का पूर्वानुमान जारी किया है.

इन तीनों दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. लगातार हो रही बारिश और हवा के बदले रुख के चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया है. 

दिल्ली-एनसीआर में कितना रहा तापमान

आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रह सकती है. राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में यह 23.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 25.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

आईएमडी के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार को दिन के दौरान और रविवार को बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली में कई स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.’

दिल्ली ने पार किया औसत बारिश का आंकड़ा

दिल्ली ने अगस्त महीने में होने वाली अपनी औसत बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है, जहां सफदरजंग वेधशाला ने महीने के शुरुआती 21 दिनों में ही 235.3 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की है. इस सप्ताहांत  के दौरान और अधिक बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि दिल्ली ने महीने की शुरुआत में ही अगस्त की अपनी औसत बारिश (233.1 मिलीमीटर) के आंकड़े को पार कर लिया है. 

हालांकि, बाद में आंकड़ों की प्रविष्टि में हुई एक गलती के कारण एक निश्चित तारीख के आंकड़ों में संशोधन किया गया, जिसके बाद पाया गया कि दिल्ली उस समय औसत मासिक स्तर से नीचे थी. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? ‘कूड़े से आजादी का अभियान’ तेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *