Headlines

दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर घबराए शोएब इब्राहिम, बोले-हर समय डर बना रहता है


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ मई 2025 से अपने लिवर कैंसर का इलाज करवा रही हैं. हाल ही में उनकी बॉडी में 1.3 मिमी का सिस्ट पाया गया, जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई. सर्जरी के बाद से ही वो रिकवरी फेज में हैं. अब उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इनकी सेहत को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.

उन्होंने बताया कि वो दीपिका की हालत को लेकर काफी तनाव में हैं और बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों से सेकंड ओपिनियन भी ले रहे हैं.अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से वो अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं लगातार और डॉक्टर्स से सेकंड ओपिनियन लेने में लगे हुए हैं.

शोएब डॉक्टर्स से लेकर रहे हैं सेकंड ओपिनियन

इसी वजह से वो व्लॉग भी नहीं बना पाए.शोएब ने बताया कि एक बड़े अस्पताल में जाकर उन्होंने दीपिका के इलाज को लेकर सेकंड ओपिनियन भी लिया है.शोएब ने आगे बताया कि वो बार-बार हो रहे सिस्ट की असली वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

डॉक्टरों ने इसके लिए कुछ और टेस्ट और एक MRI कराने की सलाह दी है. ताकि सही कारण का पता चल सके और इलाज बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके.शोएब ने कहा कि दीपिका की हालत को लेकर वो काफी एंग्जायटी महसूस कर रहे हैं.

शोएब ने कहा,’पिछले 10-12 दिनों से मैं ज्यादा व्लॉग नहीं बना पा रहा हूं.इसके दो कारण हैं. पहला, दिखाने या बताने के लिए कुछ नया नहीं है. बस हॉस्पिटल के चक्कर, डॉक्टर से कंसल्टेशन और वही रूटीन चल रहा है. मैं नहीं चाहता कि रोज-रोज वही बातें दोहराकर आप लोगों को बोर करूं, जैसे आज फिर हॉस्पिटल जा रहे हैं. इसलिए सोचा कि कुछ दिनों बाद सब एक साथ शेयर करूं.’

शोएब ने आगे कहा,’दूसरा कारण ये है कि उनके सेकेंड रिलैप्स के बाद से मुझे हेल्थ एंग्जाटी होने लगी है. अपने लिए नहीं, बल्कि दीपिका के लिए. हर समय एक चिंता बनी रहती है.अगर कोई बहुत छोटी सी भी बात हो जाए, तो मैं अंदर ही अंदर घबरा जाता हूं. हालांकि, मैं ये उन्हें दिखाता नहीं हूं.जैसे अगर रात में वो सोते समय पैर में हल्का दर्द बताती हैं तो मैं अंदर ही अंदर बहुत परेशान हो जाता हूं और सोचता रहता हूं कि सब ठीक है या नहीं.’

ये भी पढ़ें:-Asha Bhosle Death: दादी आशा भोसले के जाने का गम सहन नहीं कर पा रही हैं जनाई भोसले, रो-रोकर हुआ बुरा हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *