Headlines

दीपिका पादुकोण का ‘फेक प्रेग्नेंसी’ के दावों पर रिएक्शन, पोस्ट को किया लाइक


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. फोटोज को फैंस का खूब प्यार मिला. लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया. खास बात ये है कि इस पोस्ट पर दीपिका ने खुद लाइक किया है. 

सोशल मीडिया पर उठे सवालों की हुई आलोचना

दरअसल, कंटेंट क्रिएटर अर्शिया मूरजानी ने एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने दीपिका की नई तस्वीरों की तारीफ करने के साथ सेलिब्रिटी प्रेग्नेंसी को लेकर होने वाली अटकलों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि किसी महिला के बेबी बंप या शरीर को देखकर उसकी प्रेग्नेंसी पर सवाल करना सही नहीं है. 

अर्शिया ने दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस दौरान सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की बातें की थीं. यहां तक कि कुछ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को फर्जी तक बताया था.

ये भी पढ़ें: बड़ी फिल्मों के सेट पर जूनियर एक्टर्स संग होता है भेदभाव, इस एक्टर ने किया खुलासा

प्रेग्नेंसी के वक्त महिला के शरीर पर कमेंट करना गलत

पोस्ट में यह बात भी कही गई कि किसी सेलिब्रिटी के प्रेग्नेंट होने पर उसके शरीर को लेकर लगातार चर्चा करना या उसकी प्रेग्नेंसी पर शक करना नॉर्मल नहीं होनी चाहिए. हर महिला का शरीर और प्रेग्नेंसी अलग हो सकती है. इसलिए सिर्फ फोटोज के आधार पर ऐसी मन में इमेज बनाना ठीक नहीं है.

अर्शिया ने दीपिका की मौजूदा प्रेग्नेंसी को लेकर भी लोगों से इस तरह की अटकलें बंद करने की अपील की और एक्ट्रेस को इस खास समय का मजा लेने देने की बात कही. इस पूरे मामले में दिलचस्प बात ये है कि दीपिका ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, उन्होंने बस अर्शिया के पोस्ट को लाइक किया है. 

दीपिका पादुकोण की शादी को कितने साल हो चुके हैं?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 2012 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के वक्त करीब आए और तभी से एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया. इसके बाद 2015 में दोनों ने मालदीव की एक ट्रिप पर चुपके से सगाई की थी, 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी. उनकी बेटी दुआ 8 सितंबर को ही 2 साल की हुई है. 

ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में रवि किशन की पॉपुलैरिटी से डर गए थे मेकर्स, फिर बदलना पड़ा क्लाइमैक्स

कौन – सी फिल्में लेकर आ रही हैं दीपिका ?

दीपिका आने वाले दिनों में शाहरुख खान के साथ किंग फिल्म में दिखाई देंगी. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. उनकी दूसरी फिल्म ‘राका’ भी दिसंबर में ही आने की उम्मीद है. ‘राका’ में उन्होंने एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *