Headlines

दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द


टीवी डायरेक्टर रोहित राज गोयल ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका सिंह की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि दीपिका ने न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके पूरे परिवार को अपनाया और उनका ख्याल रखा. ये सब बातें उन्होंने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में कही. शो में अपने परिवार और दीपिका के बारे में बात करते हुए रोहित इमोशनल हो गए.

उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब लोग उनके परिवार को लेकर ऐसी बातें कहते थे कि उनके बच्चों की शादी नहीं होगी और उन्हें आगे चलकर भीख मांगनी पड़ेगी, लेकिन दीपिका के साथ आने से लोगों की सोच बदली.

दीपिका ने करियर के पीक पर रोहित से की शादी

शो में रोहित ने बताया कि दीपिका ने अपने करियर के पीक पर उनसे शादी करने का फैसला लिया था. उस समय दीपिका टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं, लेकिन उन्होंने शादी के लिए ऐसे इंसान को चुना, जो एक जॉइंट फैमिली में रहता था.

रोहित ने कहा, ‘जैसा कि उन्होंने कहा, मैं उनका आशिक हूं. लेकिन कोई आशिक ऐसे ही नहीं बन जाता. अपने करियर के पीक पर दीपिका ने शादी करने का फैसला लिया और वह भी ऐसे लड़के से, जो जॉइंट फैमिली में रहता है. उन्होंने मेरे पूरे परिवार को अपनाया, मेरी मां, पापा, भाई और भाभी को भी.’

इसके बाद रोहित ने अपने पिता और दीपिका के बीच के रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह हम स्पेशल चाइल्ड की बात करते हैं, वैसे ही मेरे पापा भी हैं. उन्हें अपनाना, उनसे बात करना और उनका ख्याल रखना, यह सब सिर्फ दीपिका करती हैं.’

रोहित ने आगे अपने परिवार को लेकर लोगों की पुरानी बातों को याद करते हुए बताया की, ‘जब लोग मेरे पापा को देखते थे, तो कहते थे कि इनके बच्चों की शादी भी नहीं होगी. पता नहीं कहां जाकर भीख मांगेंगे. लेकिन जिस दिन हमारी शादी हुई, इतने सारे लोग शादी देखने आए. यह सब सिर्फ दीपिका की वजह से हुआ.’

दीपिका ने रोहित की बातों पर दिया रिएक्शन

रोहित की कही गयी  बातों पर दीपिका ने भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह बात सबके सामने आएगी, लेकिन रोहित ने दिल से सब कुछ कह दिया. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह यह सब कहने वाले हैं, इसलिए मैं कुछ बोल ही नहीं पाई. उनके परिवार की इज्जत मेरे लिए बहुत मायने रखती है. मुझे उन पर गर्व है कि उन्होंने अपनी मेहनत और धैर्य से सब कुछ हासिल किया है. इसमें मेरी सास की दुआओं और आशीर्वाद का भी बहुत बड़ा योगदान है.’

रोहित और दीपिका की प्रेम कहानी की शुरुआत टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ के सेट पर हुई थी. इस शो में दीपिका ने संध्या राठी का पॉपुलर किरदार निभाया था, जबकि रोहित इसके डायरेक्टर थे. उनका प्रोफेशनल रिश्ता धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गया और कपल ने 2 मई 2014 को मुंबई में शादी कर ली. बाद में कपल ने मई 2017 में अपने बेटे सोहम का स्वागत किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *