गजराज राव और स्पर्श श्रीवास्तव की ‘दुपहिया 2’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है. छोटे शहर की सादगी, वहां के लोगों की जिंदगी और रिश्तों की खूबसूरत कहानी दिखाने वाली इस सीरीज ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है.
अगर आपको भी ‘दुपहिया 2’ की कहानी और इसका देसी अंदाज पसंद आया है, तो ओटीटी पर ऐसी ही छोटे शहरों की जिंदगी और दिल छू लेने वाली कहानियां दिखाने वाली ये 5 सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए.
‘पंचायत’
- पंचायत एक पॉपुलर बेव सीरीज है, इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था.
- सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, और नीना गुप्ता जैसे कलाकार है.
- पंचायत के टोटल 4 सीजन आ चुके हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
- ये सीरीज अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है.
‘गुल्लक’
- साल 2019 में आई ‘गुल्लक’ एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है.
- ये सीरीज एक छोटे से शहर में रहने वाले मिडिल क्लास मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर बेस्ड है.
- सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मयार समेत कई कलाकार हैं.
- इसके अब तक 5 सीजन आ चुके हैं और इसमें टोटल 27 एपिसोड हैं.
- गुल्लक को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
‘ये मेरी फैमिली’
- ‘ये मेरी फैमिली’ भी सीरीज एक कॉमेडी-ड्रामा है.
- ये एक मिडिल-क्लास परिवार की कहानी है, जिसमें भाई-बहन की नोकझझक और बचपन के मासूम पल दिखाए गए हैं.
- सीजन 1 में में मोना सिंह, आकर्ष खुराना और विशेष बंसल जैसे कलाकार नजर आए हैं.
- सीजन 2, 3 और 4 में जूही परमार, हेतल गड़ा, राजेश कुमार, अंगद राज और सर्वम कुलकर्णी है.
- इसे आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.
‘ग्राम चिकित्सालय’
- ग्राम चिकित्सालय एक कॉमेडी-ड्रामा है. इसका पहला सीजन साल 2025 में आया था.
- ये एक युवा डॉक्टर की कहानी है जो एक पिछड़े गांव के सरकारी अस्पताल को सुधारने के लिए वहां के सिस्टम के लिए संघर्ष करता है.
- सीरीज में अमोल पाराशर, विनय पाठक और आकांक्षा रंजन कपूर जैसे कलाकार हैं.
- इसके अब तक 2 सीजन आ चुके हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
‘घर वापसी’
- ‘घर वापसी’ साल 2022 में आई एक फैमिली ड्रामा सीरीज है.
- कहानी एक ऐसे लड़के की है जो बेंगलुरु में नौकरी चली जाने के बाद अपने घर इंदौर लौटता है और परिवार व पुराने दोस्तों के साथ बिताए वक्त से जिंदगी के असली मायने सीखता है.
- सीरीज में विशाल वशिष्ठ, अतुल श्रीवास्तव, और विभा छिब्बर जैसे एक्टर्स शामिल हैं.
- इस सीरीज का अबतक 1 सीजन ही आया है और ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
