बॉलीवुड के लवेबल कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है. कियारा और सिद्धार्थ दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. 35 की उम्र में कियारा अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करेंगी.
हाल ही में उन्होंने और अपनी बेटी सरायाह संग एक पोस्ट शेयर ये गुड न्यूज दी है. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ
कियारा और सिद्धार्थ ने 7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. तस्वीर में कपल के हाथों पर बेबी सॉक्स रखे नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी बेटी सरायाह उन सॉक्स को अपने नन्हे हाथों से पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं.
कपल ने गुड न्यूज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से धन्य हुए. हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा हुआ है.
बता दें, कपल ने पिछले साल सरायाह के आने की गुड न्यूज भी कुछ इसी अंदाज में शेयर की थी.
सेलेब्स दे रही बधाईं
कियारा और सिद्धार्थ का ये पोस्ट आते ही इंटरनेट पर छा गया है. सेलेब्स कपल की बधाई देते नजर आ रहे हैं. करीना कपूर ने लिखा, ‘मॉमी और डैडी फिर से.’ परिणीती चोपड़ा ने लिखा, बधाई हो. इसके अलावा आथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारें ने प्यार लुटाया. फैंस भी कमेंट सेक्शन में खुश नजर आए.
.
कपल ने पिछले साल 2025 में अपनी बेटी सरायाह का वेलकम किया था.
कैसे हुई कियारा-सिद्धार्थ की पहली मुलाकात?
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली मुलाकात 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आने लगी थीं.
इसके बाद कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की.
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा हाल ही में फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थी. वहीं सिद्धार्थ हालिया रिलीज फिल्म ‘द वन’ में नजर आए.
