Headlines

‘राधे-राधे’ के नारे पर सपा से भिड़े यूपी के दोनों डिप्टी CM, अखिलेश को सुनाई खरी-खरी


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘राधे-राधे’ के नारे को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब जय श्रीराम का नारा लगता है तो कौन घबराता है? अब राधे-राधे का नारा लग रहा है तो कौन घबरा रहा है? उन्होंने कहा कि राधे-राधे केवल नारा नहीं, बल्कि भक्ति की भावना प्रकट करने का एक माध्यम है. वहीं ‘राधे-राधे’ नारे पर की गई टिप्पणी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी घेरा है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जैसे हम लोगों ने कहा कि राधे-राधे कमल खिला दे तो उनको अपनी पंचर साइकिल नहीं दिखाई देती है, उनको कमल मुरझाया हुआ दिखाई दे रहा है तो उनकी आंखों में दोष है. अपनी आंखों का इलाज कराएं. कमल खिला हुआ है. कमल खिलने जा रहा है और 2047 तक सपा आने वाली नहीं है. भारतीय जनता पार्टी सत्ता से जाने वाली नहीं है. जनता के आशीर्वाद प्रचंड बहुमत से हम लोग तीसरी बार सरकार बनाएंगे.”

मुलायम सिंह की जयंती पर भावुक हुए अखिलेश यादव, कहा- ‘हर कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता’

‘जय श्रीराम और राधे-राधे दोनों गूंजेंगे’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि सपा पहले ‘जय श्रीराम’ से घबराती थी और अब ‘राधे-राधे’ सुनकर भी बेचैन हो रही है.

उन्होंने कहा, “अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ गूंजता है तो ब्रज में लोग ‘राधे-राधे’ कहकर एक-दूसरे का हाल पूछते हैं. सपा बहादुर को ये साफ़ करना चाहिए कि अब प्रदेश की जनता को उनसे पूछकर अपने आराध्य का नाम लेना पड़ेगा क्या?”

2027 चुनाव को लेकर भी साधा निशाना

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आगे कहा, “तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, ‘जय श्रीराम’ भी गूंजेगा और ‘राधे-राधे’ भी. 2027 में सत्ता में लौटने का सपाइयों का ‘सपना’ फिर टूटेगा और उत्तर प्रदेश में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा!”

ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश को घेरा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ‘राधे-राधे’ नारे पर की गई टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “अगर अखिलेश जी को सनातन संस्कृति की थोड़ी भी बुनियादी जानकारी होती तो उनके कार्यकाल में उनकी पार्टी निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश नहीं देती. वह निश्चित रूप से अयोध्या जाकर प्रभु रामलला का आशीर्वाद लेते. वह भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए कृष्ण जन्मभूमि भी जाते. वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. उन्हें राम-राम या राधे-राधे से क्या लेना-देना है?”

‘रामपुर वाले चचाजान से एक्सपर्ट एडवाइस ले लीजिए’, अखिलेश पर बरसे राजभर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *