Headlines

Kartik Aaryan Birthday Special: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में


कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था, इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर कम समय में खास पहचान बना ली है. हाल ही में फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला. ये उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है.

कार्तिक 22 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2027 उनके लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान उनकी चार बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए, उनकी आने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

‘नागजिला’

सबसे पहले बात करते हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ की. मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक एक इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे. उनके किरदार का नाम प्रियमवदेश्वर प्यारे चंद है. 

फिल्म में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. इस फिल्म में कार्तिक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म

कार्तिक आर्यन के पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है. इस फिल्म के जरिए कार्तिक पहली बार अनुराग बसु के साथ काम करने जा रहे हैं. ये एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जिसमें उनके साथ श्रीलीला नजर आएंगी.

Kartik Aaryan Birthday Special: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में

फिल्म में कार्तिक का लुक भी काफी अलग होने वाला है. लंबे बाल, घनी दाढ़ी और हाथ में गिटार के साथ वो रॉकस्टार के अंदाज में दिखाई देंगे. प्रीतम इस फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं, जबकि टी-सीरीज इसे प्रोड्यूस कर रही है. ये फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.

‘लड़ाकू’

कार्तिक आर्यन एक बार फिर ‘चंदू चैंपियन’ के निर्देशक कबीर खान के साथ काम करने जा रहे हैं. दोनों की आने वाली फिल्म का नाम ‘लड़ाकू’ है. ये प्रोजेक्ट कार्तिक के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए वो बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं.

Kartik Aaryan Birthday Special: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में

वो डोपामाइन स्टूडियोज और अनन्या बिड़ला के बिड़ला स्टूडियोज के साथ इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं. यानी इस बार कार्तिक सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि फिल्म बनाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. ये फिल्म 18 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘कैप्टन इंडिया’

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों में ‘कैप्टन इंडिया’ भी शामिल है. इसका निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं. फिल्म में कार्तिक एक पायलट की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसमें उनका जबरदस्त एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा. 

Kartik Aaryan Birthday Special: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में

फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, मनीष चौधरी और फरीदा हद्दाद भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘कैप्टन इंडिया’ 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *