Headlines

सिंगर माइली साइरस ने रचाई दूसरी शादी, बॉयफ्रेंड मैक्स मॉरांडो संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें


हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर माइली साइरस अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. दरअसल, माइली साइरस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और म्यूजिशियन मैक्स मॉरांडो से शादी कर ली है. 

दोनों ने 21 नवंबर, शनिवार को कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए. हालांकि, माइली ने अभी तक अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है.
 
5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे माइली-मैक्स 

एंटरटेनमेंट टुनाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, माइली साइरस और मैक्स मॉरांडो ने शादी कर ली है. दोनों करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब उन्होंने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है. शादी में माइली की मां टिश साइरस और उनकी बहन नूह साइरस भी शामिल हुईं.

माइली-मैक्स की शादी की तस्वीरें वायरल

माइली साइरस और मैक्स मॉरांडो की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में माइली व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं, मैक्स ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि शादी के दौरान माइली की आंखों में आंसू आ गए थे. वहीं, मैक्स ने भी उनके लिए एक खास स्पीच दी.

2021 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

माइली साइरस और मैक्स मॉरांडो के रिश्ते की खबरें दिसंबर 2021 में सामने आई थीं. उस समय दोनों को मियामी में माइली के हॉलिडे स्पेशल शो ‘माइली न्यू ईयर ईव पार्टी’ के बैकस्टेज साथ देखा गया था. इसके बाद अप्रैल 2022 में दोनों वेस्ट हॉलीवुड में एक-दूसरे को किस करते नजर आए. इसके बाद उनके रिश्ते की खबरें और तेज हो गईं.

दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा. साल 2025 में उनकी सगाई की खबरें सामने आईं. दरअसल, माइली और मैक्स लॉस एंजिल्स में फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के वर्ल्ड प्रीमियर में साथ पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने रेड कार्पेट पर साथ में तस्वीरें खिंचवाईं. 

माइली साइरस ने की दूसरी शादी

बता दें कि माइली साइरस की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ से दिसंबर 2018 में शादी की थी. हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और अगस्त 2019 में उनका तलाक हो गया. अब माइली ने मैक्स मॉरांडो के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *