Headlines

दूसरे संडे को सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- 10वें दिन का कलेक्शन


सनी देओल स्टारर और आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, देश के सबसे काले अध्याय बंटवारे पर आधारित यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों को ही इम्प्रेस करने में नाकाम रही और इसे मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिले.

हालांकि सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार एक्टिंग और फिल्म के मानवीय संदेश की काफी तारीफ भी हुई लेकिन फिल्म के पुराने ढंग और ज्यादा ड्रामेटिक कहानी कहने के तरीके की आलोचना भी हुई. इसी के साथ ‘बंटवारा 1947’ फर्स्ट वीक में ही कमाई के लिए संघर्ष करती दिखी. चलिए यहां जानते हैं राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कारोबार किया है?

बंटवारा 1947′ ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन?
सनी देओल की स्टार पावर और आमिर खान के सपोर्ट के बावजूद, ‘बंटवारा 1947’ का अब तक का प्रदर्शन उम्मीदों से काफी कम रहा है, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी निराशा साबित हुई है. ‘बंटवारा 1947’ ने भारत में अपने पहले आठ दिनों में सिर्फ 34.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.  

  • इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में कोई तेजी नहीं दिखी. फिल्म अपनी रिलीज के नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को भी संघर्ष करती नजर आई और सिर्फ़ 1.15 करोड़ रुपये ही कमा पाई
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 1.30 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 36.80 करोड़ रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

बंटवारा 1947′ मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई
‘बंटवारा 1947’ की लागत 120 करोड़ बताई जा रही है. रिलीज के 10 दिन बाद भी ये फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. अब ये पूरी तरह फ्लॉप साबित हो चुकी है और इसी के साथ ये मेकर्स के लिए बड़े घाटे का सौदा भी बन गई है.

सनी और राजकुमार संतोषी ने 30 साल बाद किया साथ काम
सनी देओल और राजकुमार संतोषी 30 साल बाद फिर साथ आए हैं ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा, अली फजल, करण देओल, कनिका कपूर और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है. एआर रहमान के म्यूजिक और जावेद अख्तर के गीतों वाली इस बंटवारे पर आधारित फिल्म से लगभग तीन दशकों के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की मच अवेटेड वापसी हुई थी. इस जोड़ी ने पहले 1990 के दशक में ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी शानदार फिल्में दी थी.

यह भी पढ़ें: ‘और कितना तेज चाहिए?’ मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया ‘फ्लर्ट’ तो करने लगे ब्लश

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *