Headlines

देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच


भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में गुरुवार, 16 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को देर रात तक जागना होगा. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला गया पहला वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार, दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग बिल्कुल अलग है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, इस मैच का टॉस शाम 5 बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत साढ़े पांच बजे होगी. टीवी पर आप यह मैच सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर देख सकेंगे. 

भारत ने आसानी से जीता था पहला वनडे 

टी20 सीरीज में एक भी मैच ना जीतने वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का पहला मैच आसानी से जीता था. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने 6 विकेट से एजबेस्टन में बाजी मारी थी. इंग्लैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद सिर्फ 258 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी थी. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 76 और आठ नंबर पर आए लियाम डॉसन ने 68 रनों की पारी खेली थी. वहीं भारत के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने चार विकेट झटके थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 46वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया था. विराट कोहली 05 और रोहित शर्मा 11 सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन शुभमन गिल 80 और अक्षर पटेल 57* व वाशिंगटन सुंदर 52* ने मैच विनिंग पारियां खेली थीं. अब टीम इंडिया दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. 

यह भी पढ़ें- 

बेन स्टोक्स क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार, कुछ दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से लिया था रिटायरमेंट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *