Headlines

द ओडिसी की आंधी के बीच कमाल करने जा रही आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, बजट निकालने से इंचभर दूर है फिल्म


Alpha Worldwide Box Office Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बीते एक हफ्ते से अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल’ राज कर रही थी. वहीं शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने कब्जा कर लिया है. इन दोनों फिल्मों के बीच आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है और जैसे-तैसे अब अल्फा अपनी बजट के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है. आइए जानते है कि फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली है और ये बजट से कितने करोड़ दूर है?

100 करोड़ के करीब पहुंची ‘अल्फा’

अल्फा ने सिनेमाघरों में 3 जुलाई को दस्तक दी थी. फिल्म को बेहद खराब रिव्यू मिले थे और इसे दर्शकों का साथ मुश्किल से मिला था. हालांकि इसके बावजूद फिल्म अपना बजट निकालने के करीब पहुंच चुकी है. भारत के साथ-साथ इसने विदेशों से भी करोड़ों में कमाई की है.

ये भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने शुरू की ‘रागिनी 3’ की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें

यशराज फिल्म्स ने शुक्रवार को फिल्म के इंडिया के ग्रॉस कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की जानकारी शेयर की है. 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 14 दिनों तक (गुरुवार, 16 जुलाई) तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 68.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का चुकी है. वहीं विदेशों से इसने 37.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की टोटल ग्रॉस कमाई 96.50 करोड़ रुपये हो चुकी है.

बजट से कितनी दूर है ‘अल्फा’?

विकिपीडिया के मुताबिक यशराज फिल्म्स की इस स्पाई फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है. फिल्म की 14 दिनों की टोटल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कमाई को देखा जाए तो अल्फा अब अपने बजट को कवर करने से सिर्फ साढ़े तीन करोड़ रुपये के आंकड़े से दूर है. उम्मीद है कि इसी हफ्ते यानी रविवार तक फिल्म अपने बजट के आंकड़े से आगे निकल जाएगी.

यशराज फिल्म्स ने कलेक्शन के आंकड़े शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने वीकेंड के मजे को अल्फा के साथ दोगुना करें. अब आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में मिलते हैं.’ बता दें कि फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स भी हैं. वहीं इसमें ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है. इसके प्रोड्यसूर आदित्य चोपड़ा हैं, जबकि अल्फा का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है.

ये भी पढ़ें: ‘चांंद मेरा दिल’ से ‘मां इंति बंगारम’ तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *