केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. अब इसके बाद जंतर मंतर पर जश्न का माहौल दिख रहा है. इस्तीफे की खबर सुनकर कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके झूम उठे. वहां पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा और छात्र इस्तीफे का जश्न मनाते दिख रहे हैं. जनपथ से लेकर जंतर मंतर तक स्टूडेंट डांस करते दिख रहे हैं.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि वो मोबाइल फोन पर इस्तीफे की खबर सुनकर मंच पर ही झूम उठते हैं. जंतर-मंतर पर जुटे हुए बच्चों का कहना है कि हम यही चाहते थे. अच्छा है कि जवाबदेही ली और इस्तीफा दे दिया.
धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है. मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं.”
धर्मेंद्र प्रधान ने ये भी लिखा, ”पहले ही दिन से, इस पर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा. मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे. किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.”
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी थी सीजेपी
बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. अभिजीत दीपके ने कहा था कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन 26 दिनों के बाद खत्म कर दिया था. यह घटनाक्रम केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह द्वारा गुरुवार (23 जुलाई) देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात के बाद सामने आया था.
सोनम वांगचुक ने 28 जून को शुरू किया था अनशन
सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था. इसी बीच तबीयत खराब होने के बाद सोनम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
‘अब देश में हर गलती की…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
