Headlines

”धुरंधर 2′ से होता क्लैश तो ‘टॉक्सिक’ पहले दिन ही फ्लॉप थी’, यश की फिल्म को लेकर यूजर्स ने कहा ये


यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो गई है. फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद फैंस के हाथ निराशा लगी है. फिल्म को निगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग फिल्म को ‘टॉक्सिक’ ही बता रहे हैं. इसके अलावा फिल्म के ‘धुरंधर 2’ से होने वाले क्लैश को लेकर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

दरअसल, फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज हो रही थी. 19 मार्च को आदित्य धर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज हुई थी. ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ का क्लैश होने वाला था. लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया. मेकर्स ने मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया था.

अब यूजर्स उसी को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं और यूजर्स का कहना है कि अगर फिल्म का ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होता तो ‘टॉक्सिक’ पहले दिन ही खत्म हो जाती. यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आ रही है. 

यूजर्स ने किए ऐसे रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा- ‘धुरंधर’ को कोई बीट नहीं कर सकता है. वहीं एक यूजर ने लिखा-  और ये लोग ‘धुरंधर’ के साथ क्लैश करने वाले थे. ‘धुरंधर’ खा जाती. बॉलीवुड जिंदाबाद. फिर एक यूजर ने लिखा- अगर क्लैश होता तो धुरंधर टॉक्सिक को 6 फीट अंदर गाड़ देती. एक यूजर ने लिखा- टॉक्सिक बिल्कुल खराब है. स्टोरी, स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन और स्केल हर लेवल धुरंधर 2 खत्म कर देती. एक यूजर ने लिखा- मिडिल ईस्ट वॉर का बहाना बनाकर फिल्म को पोस्टपोन कर दिया. बच गए.

ये भी पढ़ें- रवि किशन ने अनुपम-बोमन को सिखाए अपने वायरल डांस स्टेप्स, वीडियो वायरल

‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश डबल रोल में हैं. वो लीड रोल में हैं. कियारा संग उनकी जोड़ी देखने को मिली है. फिल्म में कियारा और यश के इंटीमेट सीन्स भी हैं. फिल्म में तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मणि वसंत जैसे स्टार्स हैं. 

‘टॉक्सिक’ डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने साढ़े तीन बजे तक पहले दिन 54.85 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 13, 556 शोज मिले हैं. फिल्म को 47.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली है. फिल्म ने हिंदी में 28.91 करोड़ कमाए हैं. वहीं कन्नड़ में फिल्म ने 14.38 करोड़ का बिजनेस किया है. मलयालम में फिल्म ने 79 लाख का बिजनेस किया. तमिल में फिल्म ने 2.71 करोड़ कमाए. तेलुगू में फिल्म ने 8.06 करोड़ का बिजनेस किया है.

‘टॉक्सिक’ का रिव्यू 

एबीपी न्यूज ने फिल्म को ढाई स्टार दिए हैं. फिल्म में यश का स्वैग दिखा है. काफी एक्शन भी है. यश और कियारा की केमिस्ट्री भी पसंद की जा रही है. हालांकि, फिल्म का सबसे कमजोर पार्ट कहानी है. फिल्म की कहानी कमजोर होने की वजह से फिल्म कंफ्यूजन पैदा करती है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी स्लो है.

‘धुरंधर 2’ के बारे में जानें

‘धुरंधर 2’ की बात करें तो फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया था. फिल्म में रणबीर सिंह लीड रोल में थे. फिल्म दो पार्ट में आई थी. इसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे पार्ट ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला. फिल्म के शोज हाउसफुल थे. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स थे. सभी को फैंस ने काफी पसंद किया गया.

ये भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक’ ने ‘धुरंधर’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 2 बजे तक ‘पेद्दी’ समेत 20 फिल्मों के भी उड़ाए परखच्चे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *