Headlines

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव


पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेजीनगर सीट पर भी फतह हासिल कर ली है. रेजीनगर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार शाखारव सरकार ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) को कुल 75,816 वोटों के मार्जिन से करारी शिकस्त दी है.

रेजीनगर सीट पर हुए उपचुनाव के बाद शुक्रवार (9 अक्टूबर, 2026) को वोटों की गिनती हुई और 15 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार शाखारव सरकार को कुल 1 लाख 29 हजार 914 वोट हासिल हुए, जबकि AJUP प्रत्याशी को 54,098 वोट मिले. इस कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी मात्र 6,168 वोट और ममता बनर्जी की पार्टी MAITC के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी महज 3,847 वोटों पर सिमट गए.

इसके अलावा, लेफ्ट के उम्मीदवार मोहम्मद सैयद असद अली को कुल 3,797 वोट प्राप्त हुए और TMC के बागी गुट के प्रत्याशी सफीउज्जमान शेख को 2,044 वोट मिले.

नंदीग्राम सीट पर बजा BJP की जीत का डंका 

वहीं, रेजीनगर से पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का डंका बज चुका है. BJP उम्मीदवार हासीरानी रथ को उपचुनाव में 1 लाख साढ़े 22 हजार से ज्यादा वोटों से प्रचंड जीत हासिल की है. हासीरानी रथ ने नंदीग्राम सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कुल 1 लाख 22 हजार 753 वोटों के मार्जिन से करारी शिकस्त दी है.

नंदीग्राम सीट पर कुल 17 राउंड के वोटों की गिनती के बाद BJP प्रत्याशी हासीरानी रथ को 1 लाख 64 हजार 427 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान मात्र 41,674 वोट ही हासिल कर पाए. इसके अलावा, लेफ्ट उम्मीदवार शांति गोपाल गिरि को 5,779 वोट और TMC के बागी गुट के प्रत्याशी इहतेशमुल हक को महज 853 वोट ही मिले.

हासीरानी रथ ने तोड़ा शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड

नंदीग्राम उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली प्रत्याशी हासीरानी रथ ने इस चुनाव में न सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी है, बल्कि उन्होंने नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने महज 9,000 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हार का स्वाद चखाया था, लेकिन हासीरानी रथ ने 1 लाख साढ़े 22 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ेंः SIR विवाद के बीच बीजेपी की बड़ी जीत, उप चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *