Headlines

नहीं टूटा कृति सेनन और कबीर बहिया का रिश्ता, ‘कॉकटेल 2’ एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शेयर की रोमांटिक फोटो


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए. तस्वीर सामने आते ही कृति और कबीर के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, अब कृति ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

कुछ पल जो कभी इंस्टा पर नहीं आए…
कृति सेनन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना हाफ-ईयरली डंप शेयर किया, जिसमें कबीर बहिया के साथ बिताया गया एक बेहद प्यारा और रोमांटिक पल भी शामिल है. इस तस्वीर ने दोनों के ब्रेकअप की चल रही अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. कृति ने साल 2026 के शुरुआती छह महीनों की अनदेखी यादों का एक फोटो डंप शेयर किया. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हाफ ईयरली डंप! कुछ पल जो कभी इंस्टा पर नहीं आए और कुछ कभी नहीं आएंगे.’

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 5: मंगलवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ पर हुई नोटों की हुई बरसात, 1 करोड़ और कमाते ही बना देगी इतना बड़ा रिकॉर्ड

रोमांटिक फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान
इन तस्वीरों में एक फोटो ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसमें कृति और कबीर एक लाइव परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के गले में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की ये कैंडिड और रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में कबीर बहिया आइवरी रंग की कढ़ाईदार शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जबकि कृति सेनन ब्लैक हुडी पहनी हुई है. उनकी हुडी पर पीछे ‘इमोशनली इन्वेस्टेड, फाइनेंशियली ब्रोक’ लिखा नजर आ रहा है. 

‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में कृति सेनन
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति इन दिनों फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. 19 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. फिल्म में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं. 

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कर डाली बंपर कमाई, ‘कॉकटेल 2’ भी पड़ी भारी, जानें-सभी फिल्मों का कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *