Headlines

नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा


बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत हो गई है. इस सीट से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार हार गए हैं. अब मोकामा विधायक अनंत सिंह की इस पर प्रतिक्रिया आई है. अनंत सिंह ने कहा कि गिनती खत्म हो गई है. जनता मालिक है. जिसको वोट दिया वो जीता, जिसको नहीं दिया वो हारा.

जेडीयू से निष्कासन के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, “पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है… पार्टी मालिक है. नीरज कुमार जीत गए हम हार गए… कहना क्या है…”

यह भी पढ़ें- नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?

‘वो नहीं बोलेगा तो हम जवाब नहीं देंगे’

अनंत सिंह ने कहा कि नीरज के खिलाफ कोई मना भी करेगा तो बोलेंगे, वो बोलेगा तो हम जबाव देंगे, वो नहीं बोलेगा तो हम जबाव नहीं देंगे. एक हाथ से तो ताली नहीं बजेगा, दोनों हाथ से ताली बजेगा.

मोकामा विधायक ने कहा, “दुलारचंद यादव वाले केस को नीरज ने दिल्ली पहुंचाया, इसलिए नाराजगी हुई. हम नीतीश जी का सम्मान करते रहे हैं. नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश करेंगे. पार्टी के खिलाफ कभी नहीं बोले हैं, कोई बोला होगा… हम नहीं बोले हैं.”

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इसमें चार शिक्षक और चार स्नातक सीट पर चुनाव हुआ है. सबसे रोचक सीट पटना स्नातक था जिस पर जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने फिर से जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, ‘खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *