प्रकृति का प्रलय जब भी आता है अपने साथ बहुत कुछ बहा ले जाता है और अपनी कुछ निशानियां भी छोड़ जाता है. ऐसे ही एक प्रलय कुछ दिन पहले नेपाल में आया. नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई परिवारों को अपनों से अलग कर दिया है. इसी तबाही के बीच में नेपाल में एक मां और उसके बेटे की मुलाकात का एक भावुक वीडियो सामने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बाढ़ में बिछड़े बेटे की कई दिनों तक कोई खबर न मिलने के बाद जब मां ने उसे अपने सामने देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाई. बेटे ने भी मां को देखते ही उन्हें गले लगा लिया और रो पड़ा. यह पल देखने वाले लोगों की आंखें भी नम कर रहा है, सोशल मीडिया यूजर्स भी इस भावुक पल को देखकर इमोशनल हो गए हैं.
मां को देखते ही भावुक हुआ बेटा
नेपाल के इस वायरल वीडियो की शुरुआत में ही मां और बेटे की मुलाकात का वह भावुक पल दिखाई देता है. जिसे देख के लगता है कि दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा होगा और यह उस संघर्ष का खत्म होने वाला पल है. वीडियो के इस दृश्य के दौरान मां अपने बेटे को गले लगाकर रोती हुई दिखाई देती है और बेटा भी अपनी आंखें नम होने से खुद को रोक नहीं पाता. कुछ सेकंड का यह मिलन पूरे वीडियो को बेहद भावुक बना देता है.
खुशी के आँसू…
नेपाल बाढ़ के मौत के मुँह से बचकर निकलने के बाद, बेटा और माँ की मुलाकात pic.twitter.com/9YzTzI2FO6— Ganesh Godara (@guneshgodara) September 2, 2026
यह भी पढ़े : खराब सड़क के चलते 11 किमी तक खाट पर ढोया मरीज- भड़के यूजर्स
जिस पल का इंतजार था, वो सामने आया
रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ के दौरान ये बेटा अपने परिवार से अलग हो गया था. बाढ़ के हालात में काफी तलाश के बाद उसके बारे में जानकारी मिली. कई दिनों के बाद बेटे से मिलने की ख़ुशी इस वीडियो में साफ नजर आ रही है. वीडियो में बेटे का मां-मां कहकर चिल्लाना और मां का बेटे को गले लगाना और उसे छोड़ने का मन न करना इस वीडियो के इस क्षण को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक नजर आए.
वीडियो देखकर यूजर्स भी हुए इमोशनल
वीडियो पर लोगों ने भी दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा बहुत बड़ी बात है भाई मौत के मुंह से वापस निकल आना ये यादें इन्हें अपनी पूरी जिंदगी भर रहेंगी. दूसरे ने लिखा इतने दिनों बाद एक मुलाकात जरूरी है. एक यूजर ने कहा सही कहा आपने अपने-अपने परिवार को खोने का डर सबको होता है. वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की मां और बेटे का यह मिलन बहुत भावुक पल है. एक यूजर ने भावुक होकर लिखा की नेपाल में बहुत लोगों का परिवार बिछड़ गया है. एक कमेंट में इसे बहुत सुंदर और दिल दहला देने वाला दृश्य बताया गया.
यह भी पढ़े : नेपाल की बाढ़ में फरिश्ता बनी भैंस! पीठ पर बैठा युवक को पार कराई नदी
