Headlines

नेपाल बाढ़: PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, कहा- हर संभव मदद करेंगे


नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात की और जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है.

पीएम ने कहा कि भारत के लोग इस मुश्किल समय में नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. हमारी टीमें बचाव और राहत के कामों पर मिलकर काम कर रही हैं.

सूत्रों ने बताया कि नेपाल में आपदा से प्रभावित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द रेस्क्यू और राहत पहुंचाने के लिए भारतीय दूतावास नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.

तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है. बाढ़ में करीब 400 लोग लापता हो गए. इसमें कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं. 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में बाढ़ आई. नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही देखने को मिली है. कम से कम एक दर्जन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स क्षतिग्रस्त हो गईं. बाढ़ के लाइव वीडियो आए हैं, जिसमें पानी तेजी से घरों, लोगों और गाड़ियों को बहा ले जाता है.

इमरजेंसी नंबर जारी

नेपाल में भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी नंबर जारी किया है. दूतावास ने कहा, ”नेपाल में आज अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों से जुड़ी मदद और जानकारी के लिए, इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +977 985 131 6807, +977 970 910 7500. दोनों इमरजेंसी नंबरों पर WhatsApp से भी संपर्क किया जा सकता है.”

नेपाल में बाढ़ की वजह से बिहार और यूपी की सीमावर्जी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. बाढ़ को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात की. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *