नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बिहार पर खतरा मंडरा रहा है. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है. बुधवार (26 अगस्त, 2026) को मीडिया से बातचीत के क्रम में तेजस्वी यादव ने बीजेपी की सरकार को घेरा. कहा कि बिहार में 21 साल से और केंद्र में 12 साल से बीजेपी की सरकार है लेकिन अभी तक नेपाल बाढ़ के संबंध में कोई बैठक नहीं हुई है.
तेजस्वी ने कहा, “इसका जब तक स्थायी समाधान नहीं आ जाएगा तब तक ये हर साल देखने को मिलेगा. सरकार बाढ़ को लेकर गंभीर क्यों नहीं है…”
#WATCH पटना (बिहार): राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर कहा,”नेपाल बाढ़ को लेकर हमने आपनी बात रखी है और बिहार में कई जगह गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है तो सरकार से आग्रह है कि सारी तैयारी पूरी कर ली जाए। ताकि बाढ़ की स्थिति जब हो तो आम लोगों को दिक्कत न हो… pic.twitter.com/aEpYsB89kZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2026
‘बाढ़ का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा’
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, “नेपाल बाढ़ को लेकर हमने आपनी बात रखी है और बिहार में कई जगह गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है… सरकार से आग्रह है कि सारी तैयारी पूरी कर ली जाए ताकि बाढ़ की स्थिति जब हो तो आम लोगों को दिक्कत न हो और उसको लेकर प्रतिदिन हम फीडबैक ले रहे हैं, लेकिन नेपाल में जो तबाही जो आई है जिस तरह से दृश्य हमने देखा है उसको देखते हुए हम लोग को अलर्ट रहने की जरूरत है और बाढ़ का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है.”
यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, ‘सरकार को…’
नेपाल हादसे पर क्या बोले संजय झा?
नेपाल में जल प्रलय की घटना से बड़े पैमाने पर तबाही और जनहानि पर जेडीयू सांसद संजय झा ने दुख जताया है. नेपाल को लेकर उन्होंने कहा, “भीषण प्राकृतिक आपदा की इस विकट घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति हम सभी की गहरी संवेदनाएं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार अपने पड़ोसी देश में राहत एवं बचाव कार्यों में हर संभव मदद कर रही है. ईश्वर से नेपाल में फंसे और लापता भारतीय सहित सभी नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी तथा दिवंगत आत्माओं की चिर शांति की प्रार्थना करता हूं.”
यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़: अलर्ट पर बिहार सरकार, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए
