पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने के आरोपियों का बुलंदशहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. आरोपियों के स्वागत पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी में अपराधियों की बलिहारी है, दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है.”
अखिलेश यादव ने आरोपियों के स्वागत का वीडियो साझा कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का रोड शो निकालकर स्वागत किया गया. स्वागत को लेकर अब राजनीति गरमा गई है. दोनों युवकों पर पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके ऊपर चप्पल फेंकने का आरोप है.
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
आरोपियों द्वारा पप्पू यादव पर किया गया था हमला
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार (2 अगस्त) को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर उन पर चप्पल फेंककर हमला किया गया था.
घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी थी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था. घटना के दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.
मीडिया से बातचीत के दौरान हुआ हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पप्पू यादव अपने हालिया संसद प्रदर्शन और उस पर उठे विवादों को लेकर मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनसे तीखे सवाल पूछने शुरू किए. शुरुआत में मामला केवल बहस तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में विरोधी पक्ष की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई.
इसके बाद पप्पू यादव के समर्थक भी आक्रोशित हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई. हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर कुर्सियां तक फेंकी जाने लगीं. इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पप्पू यादव पर चप्पल फेंक दी.
‘प्रयागराज WOW, झारखंड छी’, राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
