दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ बच्चे ऐसा कारनामा कर जाते हैं जिसे देखकर बड़े-बड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन के एक छोटे बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने अपनी बिजली जैसी स्पीड से पूरी दुनिया को चौंका दिया. दावा किया जा रहा है कि इस बच्चे ने महज 0.39 सेकेंड में 2×2 Rubik’s Cube सॉल्व कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. खास बात ये है कि लोग उसकी उंगलियों की मूवमेंट ठीक से देख भी नहीं पाए और क्यूब पहले ही सॉल्व हो चुका था. जिसने भी यह वीडियो देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. इंटरनेट पर अब लोग इस बच्चे को ‘ह्यूमन मशीन’ तक कह रहे हैं.
0.39 सेकेंड में Rubik’s Cube सॉल्व कर मचाया तहलका
दरअसल, वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा स्टेज पर Rubik’s Cube लेकर बैठा दिखाई देता है. जैसे ही टाइमर शुरू होता है बच्चा इतनी तेज स्पीड से क्यूब घुमाता है कि लोगों को समझ ही नहीं आता कि आखिर हुआ क्या. अगले ही पल Cube पूरी तरह सॉल्व नजर आता है और वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे ने सिर्फ 0.39 सेकेंड में 2×2 Rubik’s Cube सॉल्व कर नया रिकॉर्ड बना दिया. इतनी कम समय में Cube सॉल्व करना आम इंसान के लिए सोच पाना भी मुश्किल माना जा रहा है.
तेज दिमाग, जबरदस्त प्रैक्टिस और गजब की फोकस पावर
Speedcubing यानी तेजी से Rubik’s Cube सॉल्व करना सिर्फ हाथों की स्पीड का खेल नहीं होता. इसके लिए दिमाग की तेज प्रोसेसिंग, पैटर्न पहचानने की क्षमता और लंबे समय की प्रैक्टिस की जरूरत पड़ती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्तर तक पहुंचने के लिए हजारों घंटे की मेहनत लगती है. बच्चे की फिंगर स्पीड और एक्यूरेसी देखकर लोग दंग हैं. कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो को स्लो मोशन में देखने पर भी उसकी मूवमेंट पकड़ना मुश्किल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर लोग बोले- ‘ये बच्चा नहीं सुपरकंप्यूटर है’
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “मैं तो पलक झपकाता हूं, तब तक ये Cube सॉल्व कर देता है.” दूसरे यूजर ने कहा, “इतनी स्पीड तो मोबाइल प्रोसेसर की भी नहीं होती.” वहीं कुछ लोग इस बच्चे को भविष्य का जीनियस बता रहे हैं. इंटरनेट पर यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और Rubik’s Cube सीखने वाले बच्चों के लिए बड़ी प्रेरणा बन गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल
