Headlines

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की चॉकलेट, खुद इटली की पीएम ने शेयर किया मेलोडी मोमेंट, यूजर्स ने किया रिएक्ट


इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni और भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के बीच एक हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है. “Melody moment” के नाम से ट्रेंड कर रहा यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दरअसल, मेलोनी ने अपने इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी उन्हें मशहूर Melody टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मेलोनी मुस्कुराती और हंसती दिखाई देती हैं, जिससे यह पल और भी खास बन गया.

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की चॉकलेट

वीडियो के साथ मेलोनी ने लिखा, “Thank you for the gift,” और देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने इस पल को लेकर कई फनी रिएक्शन दिए… एक यूजर ने लिखा…“Diplomacy level Melody” एक और यूजर ने लिखा… “India-Italy relations powered by Melody” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा… “This is the most wholesome geopolitical alliance” कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह तक कह दिया कि टॉफी बनाने वाली कंपनी को दोनों नेताओं को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लेना चाहिए.

इससे पहले भी वायरल हुई है दोनों नेताओं की केमिस्ट्री

यह पहली बार नहीं है जब मोदी और मेलोनी की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हो. इससे पहले G20 के दौरान उनकी सेल्फी और बातचीत भी काफी वायरल हुई थी, जिसे “Melodi” मीम नाम दिया गया था (Modi + Meloni). हालांकि यह पूरा मामला मजाक और मीम्स तक सीमित नहीं रहा. कई लोगों ने इस पल को “मानवीय और ताजगी भरा” बताया. यूजर्स का कहना है कि इस तरह के हल्के-फुल्के पल कूटनीति के गंभीर माहौल में एक सकारात्मक संदेश देते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

भारत और इटली के रिश्तों की दिखी मिठास

कुल मिलाकर, यह “Melody moment” सिर्फ एक टॉफी गिफ्ट करने का मामला नहीं, बल्कि भारत-इटली रिश्तों के बीच एक दोस्ताना और सहज बॉन्डिंग का प्रतीक बन गया है.जिसे इंटरनेट ने खुले दिल से अपनाया है. Melody Moment से एक बात तो तय है कि भारत और इटली के बीच रिश्ते काफी मिठास भरे हैं जिसे दुनिया देख रही है. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Popup Maker – Advanced Theme Builder Popup Maker – Age Verification Modals Popup Maker – Aweber Integration Popup Maker – Exit Intent Popups Popup Maker – Forced Interaction Popup Maker – Leaving Notices Popup Maker – MailChimp Integration Popup Maker – Popup Analytics Popup Maker – Remote Content Popup Maker – Scheduling