Headlines

पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल


सोशल मीडिया पर इन दिनों लद्दाख के एक लोकल पेट्रोल पंप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल पिघला दिया है. इस वीडियो में एक महिला कर्मचारी कड़कड़ाती ठंड के बीच अपनी पीठ पर कपड़े के सहारे एक नन्हे बच्चे को सुरक्षित बांधकर बिना किसी शिकायत के ड्यूटी निभाती नजर आ रही है. 

मां की ममता और अटूट संघर्ष की इस अद्भुत मिसाल को देखकर इंटरनेट यूजर्स भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लोग इस महिला को आधुनिक झांसी की रानी कहकर सलाम कर रहे हैं. यह वीडियो वायरल होने के बाद देश भर से लोग इस कामकाजी मां की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जो काम और मातृत्व को एक साथ बखूबी संभाल रही है.

पीठ पर मासूम को बांधकर काम करती दिखी महिला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड और ऊंचे पहाड़ी इलाके में भी यह महिला पूरी निष्ठा से अपना फर्ज निभा रही है. वीडियो की शुरुआत में महिला पेट्रोल पंप के सामने शांत खड़ी दिखाई देती है. जैसे ही एक मोटरसाइकिल सवार तेल भरवाने के लिए आगे आता है, महिला तुरंत मुस्तैदी से अपनी जगह बदलती है. जैसे ही वह पीछे मुड़ती है, वीडियो में उसकी पीठ पर एक पीले और भूरे रंग के कपड़े के सहारे मजबूती से बंधा हुआ उसका छोटा सा बच्चा दिखाई देता है.

वीडियो देख भावुक हुए लोग

इस दिल छू लेने वाले नजारे को वहां आए किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा. इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों शेयर्स मिल चुके हैं. वीडियो को देख यूजर्स कह रहे हैं कि एक मां अपने बच्चे के भविष्य और पेट पालने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.

यह भी पढ़ें: सरकार तो डर… ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?

यूजर्स ने की मां के जज्बे की जमकर तारीफ 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स का इमोशनल सैलाब उमड़ पड़ा है. वीडियो के कमेंट में एक यूजर लिखता है कि यह मां की ममता और उसके संघर्ष की सबसे खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर है. वहीं एक अन्य यूजर महिला के जज्बे को सलाम करते हुए लिखता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, एक मां कभी हार नहीं मानती, सलाम है इस महिला के हौसले को.

कुछ यूजर्स ने लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड में बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है, तो कई लोग इस कामकाजी मां की आत्मनिर्भरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *