Headlines

बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल


सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते है, जिन्हें देख समझ पाना मुश्किल होता है कि आखिर इसमें गलती किसकी गलती है. ऐसे कई मामले रोजाना देखने को मिलते है, जिन पर यूजर अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक महिला यात्री कैब ड्राइवर से बहस करती नजर आती है.

दरअसल, यह वायरल वीडियो कैब ड्राइवर के द्वारा ही बनाया हुआ है. वीडियो में ड्राइवर और महिला की तीखी बहस सुनाई पड़ती है. दोनों अलग-अलग दावे करते नजर आते हैं. इनकी बहस सुन आसपास के लोग भी आकर इनकी बहस में शामिल होते हैं और मामला जानने की कोशिश करते दिखाई देते हैं.

महिला ने किया फिजिकल मॉनिटरिंग का दावा

बहस के दौरान ड्राइवर महिला की वीडियो बनाने लगता है, जिसे देख महिला आसपास वाले लोगों को बोलती है कि मेरी फिजिकल मॉनिटरिंग हो रही है. ड्राइवर को बात करने की तमीज नहीं है. वीडियो में महिला यह भी बोलती है कि ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया और अब जानबूझकर उसे ट्रैफिक वाली जगह में ले आया है. वीडियो में ड्राइवर भी अपनी बात रखता हुआ दिखाई देता है. लेकिन महिला मामला सुलझाने की बजाय केवल उसे और बढ़ाती दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: निकल गई हीरोपंती… लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो

ड्राइवर ने किया बैरिकेड तोड़ने का दावा

वीडियो में ड्राइवर भी अपना पक्ष रखते हुए कहता है कि ये महिला जबरदस्ती मेरी गाड़ी में आकर बैठ गई थी. मैनें इससे अपना नाम बताने के लिए भी कहा लेकिन इसने टाल दिया और लोकेशन पर छोड़ने के लिए कहा. अब जब मैं इसे लोकेशन पर ले आया हूं, तो यह बोल रही है कि ये गलत लोकेशन है और बैरिकेड तोड़ने को बोल रही है. वहीं ड्राइवर के अनुसार, यह भी बताया जाता है कि बहस पहले महिला ने ही शुरु की. उसने ही सबसे पहले उसकी गाड़ी के फोटो और वीडियो बनाना शुरु किया.

कमेंट कर रहे लोग

लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि छोटी सी बात का इतना बड़ा विवाद बनाने की बजाय शांति से इसे सुलझना सही होता है. एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि महिला को शांति से बात कर लेना चाहिए थी. वहीं कुछ लोग ड्राइवर का सपोर्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ड्राइवर को ऐसी राइड लेना ही नहीं चाहिए. एक अन्य यूजर ने कहा कि राइड के लिए एक अलग सिस्टम होना चाहिए, जो सभी लोगों के आसान हो.

यह भी पढ़ें: 450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *