Headlines

पेपर लीक के आरोपों के बाद MPSC ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, दोबारा होगी परीक्षा


महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर (ग्रुप B) पदों पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. यह भर्ती खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) के लिए की जा रही थी. 22 मार्च को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लेकर आरोपी के बाद आयोग ने यह फैसला लिया है. अब इस भर्ती के लिए दोबारा स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी.  एमपीएससी को 22 से 26 जुलाई के बीच कुछ अभ्यर्थी और जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायतें मिली थी. शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र मिल गए थे. वहीं अब परीक्षा को लेकर जांच के बाद इसे रद्द कर दिया गया है और परीक्षा दोबारा करने का ऐलान किया गया है.

पुलिस से कराई गई थी जांच 

शिकायत मिलने के बाद एमपीएससी ने 27 जुलाई को मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पूरे मामले की जांच का अनुरोध किया था, इसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के उपायुक्त की ओर से आयोग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जांच में पहली नजर में यह सामने आया कि एक उम्मीदवार को प्रश्नों का सेट पहले मिल गया था और उसे इसका फायदा हुआ. हालांकि एमपीएससी ने यह नहीं कहा है कि पूरा प्रश्न पत्र लीक हुआ था. आयोग ने कहा की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का फैसला परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किया गया है. साथ ही इससे उम्मीदवारों का आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

अब दोबारा होगी ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा 

एमपीएससी अब ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप बी पदों के लिए नई स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करेगा. खास बात यह है कि पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें नए सिरे से आवेदन फीस भी नहीं देनी होगी. दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी, यानी फिलहाल उम्मीदवारों को नई तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा. 

इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थी भर्ती प्रक्रिया  
 
ड्रग इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन 29 जुलाई 2025 को जारी किया गया. इसके बाद 22 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के 6 संभागीय मुख्यालय में ऑफलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी. एमपीएससी ने 12 जून को स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. इसमें 506 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शाॅर्ट लिस्ट किया गया था. इसके बाद 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच इंटरव्यू आयोजित किए गए, जिनमें 488 उम्मीदवार शामिल हुए. इंटरव्यू के बाद आयोग ने 488 उम्मीदवारों की जानकारी वाली प्रोविजनल जनरल मेरीट लिस्ट भी जारी की थी. इसमें 485 उम्मीदवारों को ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित किया गया, जबकि तीन उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया.

ये भी पढ़ें-हिमाचल में 22 प्रशासनिक पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *