Headlines

‘पैचअप करो…’ इस दिग्गज एक्ट्रेस ने दी थी आमिर को पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद सुलह करने की सलाह


61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे आमिर खान दो तलाक का दर्द झेल चुके हैं. उनका दूसरा तलाक किरण राव से हुआ था. जबकि पहला तलाक उन्होंने रीना दत्ता से लिया था. पहले तलाक के वक्त आमिर काफी डिप्रेशन में थे और रिश्ता टूटने के साथ खुद वो भी काफी टूट गए थे. उस वक्त एक दिग्गज एक्ट्रेस ने उनको वापस से अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता से सलाह करने की सलाह दी थी.

आमिर को आया था इस दिग्गज एक्ट्रेस का फोन

जो किस्सा हम आपको बता रहे हैं उसका खुलासा खुद आमिर खान ने साल 2025 में द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में किया था. आमिर ने बताया था कि उन्हे जूही चावला ने फोन किया था और वो उनसे मिलने के लिए उनके घर पर भी आई थीं. हैरानी की बात ये है कि ये उस वक्त की बात है जब आमिर और जूही के बीच किसी विवाद को लेकर सात साल से बातचीत बंद थी. लेकिन, जब आमिर की निजी जिंदगी में उथल-पुथल की जानकारी जूही को लगी तो उन्होंने सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक्टर से बात की.

आमिर खान ने कहा था, ‘अचानक से जूही का फोन आया मुझे. उन्होंने कहा- मैं तुमसे मिलना चाहती हूं. मैंने कहा आ जाओ. वो मेरे घर पर आईं और उसने बोला कि मैंने पेपर में पढ़ा कि आपका और रीना का ब्रेकअप हो गया है. आप लोग अलग-अलग रह रहे हो. मैंने कहा- हां. उन्होंने कहा- ये बहुत गलत हुआ है. जो भी हुआ है मुझे सुनना नहीं है. लेकिन आप जाकर पैचअप करो.’

ये भी पढ़ें: फ्राइडे को ‘अल्फा’ ने मारी बाजी, ‘वेलकम टू द जंगल’ को लगा झटका, ‘मैं वापस आऊंगा’ का जादू बरकार, जानें-कलेक्शन

1986 में हुई थी आमिर-रीना की शादी

आमिर और रीना की शादी साल 1986 में हुई थी. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. एक्टर की दूसरी शादी किरण राव से साल 2005 में हुई थी जो साल 2021 में तलाक के साथ खत्म हो गई थी. अब वो 5 जुलाई को अपने घर पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे.

आमिर-जूही ने इन फिल्मों में किया साथ काम

आमिर खान और जूही चावला ने सबसे पहले साल 1988 की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से स्क्रीन शेयर की थी. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद दोनों कलाकार दौलत की जंग, लव लव लव, तुम मेरे हो, हम हैं राही प्यार के और इश्क जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें: दूसरी बार पिता बने ‘इंडियन आइडल 12’ के सिंगर मोहम्मद दानिश, दिखाई बेटी की पहली झलक, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *