Headlines

प्रधान के बाद प्रह्लाद आते हैं… धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, ट्रेंड हुई पंचायत


धर्मेद्र प्रधान और प्रह्लाद जोशी ये दो ऐसे नाम हैं जिनका जिक्र आप पिछले कुछ दिनों से लगातार सुन रहे होंगे. कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद और Gen-z प्रोटेस्ट के चलते सरकार ने जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लिया. इसके बाद मोदी केबिनेट ने प्रह्लाद जोशी के नाम पर मुहर लगाकर उन्हें शिक्षा मंत्रालय की कमान सौंप दी. लेकिन जैसे ही प्रधान के बाद प्रह्लाद आए वैसे ही सोशल मीडिया पर पंचायत वेबसीरीड ट्रेंड करने लगी, अब इसके पीछे की वजह और यूजर्स के कमेंट्स पढ़कर आपका पेट हंसी से दर्द होने वाला है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाज ट्रेंड हुआ पंचायत सीरीज

दरअसल, 25 जुलाई को जैसे ही देश के शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया वैसे ही सोशल मीडिया पर पंचायत वेब सीरीज के मीम्स की बाढ़ आ गई. लेकिन ऐसा क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पंचायत वेब सीरीज में भी प्रधान और प्रह्लाद नाम के दो कैरेक्टर हैं. इनमें प्रधान जी जो मुखिया पति का रोल निभा रहे हैं और दूसरी तरफ हैं प्रह्लाद चा जो उपप्रधान का रोल प्ले कर रहे हैं. अब ऐसे में पंचायत के चौथे सीजन में एक पलटवार होता है जो लोगों को चौंका देता है.

क्यों हो रहा ऐसा, समझिए पूरा सीन

दरअसल, पंचायत के चौथे सीजन में गांव की प्रधान मंजू देवी 73 वोटों से चुनाव हार जाती है और बनराकस की बीवी क्रांति देवी प्रधानी का चुनाव जीत जाती है, जिसके बाद प्रधान जी का ताकत चली जाती है और पंचायत ऑफिस पर प्रधान पति बनराकस का कब्जा तय माना जा रहा होता है. लेकिन इसके बाद गांव में ये बात आम हो जाती है कि विधायक के चुनाव के लिए प्रह्लाद चा को चेहरा बनाया जाए, क्योंकि तीसरे इस सीजन के दौरान प्रह्लाद चा यानी उपप्रधान का बेटा जो सेना में होता है सीमा पर शहीद हो जाता है और उनके लिए गांव वालों का इमोशनल सपोर्ट बढ़ जाता है. बस इसलिए ही लोग कह रहे हैं कि प्रधान जी की प्रधानी गई और प्रह्लाद चा को विधायक बनने का मौका मिल गया. इसलिए सोशल मीडिया पर ये लाइन बढ़ी कही जा रही है कि…”प्रधान के बाद प्रह्लाद आते हैं” जैसा कि भारतीय राजनीति में हाल ही के दिनों में देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स और वीडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं. लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे लेकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…धर्मेंद्र प्रधान का जाना और प्रह्लाद जोशी का आना, ये तो किधर सुना हुआ लगता है. एक और यूजर ने लिखा…प्रधान के बाद प्रह्लाद आते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….पूरी स्क्रिप्ट ही लगता है पंचायत से ली गई है. ये तो गजब का इत्तेफाक हो गया भाई.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *