Headlines

फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली फिर घटना सामने आई है. जहां खाड़ी देश से कमाकर लौटे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और अपने प्रेमी और परिवार वालों के साथ मिलकर बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को अपने नंदोई (प्रेमी ) के संग मिलकर कब्र में दफन कर दिया.

बुजुर्ग पिता पिछले दो महीने से बेटे की कब्र के पास बैठकर बेटे के शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम करवाए जाने की अधिकारियों से गुहार लगा रहा है. लेकिन अधिकारियों के द्वारा कोई सुध तक नहीं ली जा रही है. पूरा गांव मृतक के शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम कार्य जाने की मांग कर रही है. 

 क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद रमजान का बेटा किफायत उल्ला शादी के बाद परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुए लगभग 18 सालों से सऊदिया में कमाने के लिए आता जाता था. पिछले चार सालों के बाद कमाकर सऊदिया से 16 मई  2026 को गांव पहुंच जहां उसने अपने बहनोई रईसुल और पत्नी तैयबा खातून से भेजे गए लगभग 13 लाख रुपए का हिसाब मांगा. हिसाब मांगने पर बौखलाई कलयुगी पत्नी ने अपने नंदोई (प्रेमी) को बुला लिया तभी दोनों के बीच 18/19 को विवाद हुआ.

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी

जबरन शव दफनाया गया 

विवाद के बाद 22 मई को अचानक उसकी तबियत बिगड़ी जिसे बिना ससुर को जानकारी दिए बगैर कानपुर लेकर रईसुल के साथ ले गई जहां उसकी मौत हो गई. 23 मई को जब शव घर लेकर पहुंची तो शव नीला देख गांव वालो ने पोस्टमार्टम के लिए कहा तो दोनों ने आपत्ति जताते हुए पोस्टमार्टम न कराए जाने का दबाव बनाते हुए शव को तुरंत घर के पास कब्रस्तान में दफन कर दिया. 

बेटे की मौत के बाद बहु के पास उसके दामाद रईसुल को देखे जाने पर विरोध किया तो नाराजगी जाहिर की. पिता ने बहु की हरकतों को देख पुलिस को शिकायती पत्र देकर संदेह जताया कि उसकी बहु ने उसे जहर देकर मार डाला. तब से पिता अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट इंसाफ मांग रहा कि बेटे के शव को कब्र से बाहर निकाल पोस्टमार्टम करवाया जाए. 

ग्रामीणों को पत्नी पर शक 

गांव के लोगों की माने तो किफायत उल्ला  16 मई को आकर पत्नी से सऊदिया से भेजे गए पैसों को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद उसे जहर देकर मार डाला. क्योंकि पैसे और जमीन के लालच में हत्या किए जाने की आशंका जाहिर कर पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग किया. हालांकि इस मामले में बुजुर्ग मोहम्मद रमजान ने DM को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई कि उसके बेटे के शव को कब्र से बाहर निकाल दूध का दूध पानी का पानी कर उसके मृतक बेटे को इंसाफ दिलाया जाए.

लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के आगे बोलने से इंकार कर रहे है. जबकि बुजुर्ग की माने तो नंदोई और बहु के अवैध संबंध में रोड़ा बने ससुर को भी 6 माह पूर्व जहर देकर मारना चाहा. लेकिन बुजुर्ग ने बेटे के सऊदीया में होने की वजह से नातियों का मुंह देखकर शांत रहा.उसकी बहु ने सऊदीया से आते ही उसे रास्ते से हटाकर उसकी चार सालों में कमाई गई रकम हड़प कर ली.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *