Aaj Ka Vrishchik Rashifal 19 July 2026: आज का राशिफल पढ़ने से पहले दिन का पंचांग जानना शुभ माना जाता है, क्योंकि तिथि, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति का दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. आज पूरे दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 6:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा.
वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग, परिध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सर्वामृत योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का लाभ मिल सकता है. आइए, पंचांग के प्रमुख समय और शुभ संकेतों के साथ जानते हैं.
आज का शुभ समय
लाभ-अमृत चौघड़िया: सुबह 10:15 बजे से 12:15 बजे तक
शुभ चौघड़िया: दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
राहुकाल: दोपहर 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
शुभ दिशा: पश्चिम दिशा
बिजनेस राशिफल
वृश्चिक राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक रहने वाला है. एकादश भाव में चंद्रमा और परिधि, सर्वार्थ सिद्धि व सर्वाअमृत योग के प्रभाव से आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. यदि आप व्यापार के विस्तार या भविष्य के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज उस दिशा में उठाया गया कदम लाभदायक साबित हो सकता है. जिन व्यापारियों ने पहले से बिजनेस लोन लिया हुआ है, उन्हें उसकी समयबद्ध भुगतान योजना तैयार कर लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में आर्थिक दबाव न बढ़े. कारोबार में धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालने या आलस्य करने से बचें. समय पर लिया गया फैसला आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है.
जॉब और करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी, अनुभव और चतुराई आपको हर समस्या का समाधान निकालने में मदद करेगी. आपका सकारात्मक दृष्टिकोण वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को प्रभावित करेगा. कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने से आपके काम की सराहना होगी और भविष्य में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं.
फाइनेंस राशिफल
आर्थिक मामलों में आज मजबूती के संकेत हैं. निवेश से भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और लंबे समय से रुका हुआ धन भी मिलने के योग हैं. हालांकि किसी भी बड़े वित्तीय निर्णय से पहले पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ना उचित रहेगा.
लव और फैमिली राशिफल
परिवार में धार्मिक या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है, जिसमें आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाने से सम्मान भी बढ़ेगा.
हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की व्यस्तता के बीच आराम करना भी जरूरी होगा. संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का अभ्यास लाभदायक रहेगा.
शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल
विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. कठिन विषयों को समझने में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द देखने को मिल सकता है.
भाग्यशाली रंग और अंक
भाग्यशाली रंग: ग्रीन (Green)
भाग्यशाली अंक: 5
अशुभ अंक: 3
उपाय
आज भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जियां या हरी मूंग का दान करें. इससे आर्थिक उन्नति, व्यापार में लाभ, मानसिक शांति और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
