उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में सरस्वती बाल विद्या मंदिर में बारहवीं के छात्र तेजस द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी. छात्र को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया था. जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और 20 किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में मिला. पुलिस ने छात्र को कानपुर के हैलेट अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक छात्र परिवार का इकलौता बेटा था.
यह भी पढ़ें: ‘आप प्रोटोकॉल में हमसे बड़े हैं?’, DM पर भड़कीं बेबी रानी मौर्य
क्या है पूरा मामला ?
परिजनों के मुताबिक, तेजस द्विवेदी इंटर का छात्र था, 26 अगस्त को सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में अर्ध वार्षिक परीक्षा थी. परीक्षा के दौरान छात्र के पास से नकल की पर्ची मिलने पर स्कूल प्रबंधतंत्र ने छात्र को 15 दिन के लिए निलंबित कर 1500 का जुर्माना लगा दिया. जिसके बाद छात्र घर नहीं पहुंचा.
परिजन छात्र की तलाश करते रहे, लेकिन छात्र शहर स्थित शिवपुरम हरिहरगंज से लगभग 20 किलोमीटर दूर हाइवे के किनारे बेसुध अवस्था में मिला. जिसके बाद स्थानीय मलवा पुलिस ने छात्र को अचेत देख मेडिकल कालेज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया. छात्र की रास्ते में मौत हो गई. छात्र की मौत के बाद फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिजनों ने की जांच की मांग
मृतक छात्र के परिजन मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि छात्र की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच उपरांत पता चला कि छात्र नकल के दौरान पकड़ा गया है और छात्र घर नहीं गया, उसे हाइवे के पास देख मलवा पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने कानपुर हैलट के लिए भेज दिया. जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
यह भी पढ़ें: हापुड़ में 54 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट, दिल्ली में खपाने की थी तैयारी
