भारतीय रेलवे के सबसे महंगे और सुरक्षित माने जाने वाले ‘फर्स्ट एसी’ (First AC) कोच में एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है. ट्रेन नंबर 15726 (सिलचर – ओखा एक्सप्रेस) के फर्स्ट एसी कूपे (Coupe) में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बड़ी चोरी की वारदात हो गई. पीड़िता के मुताबिक, चोरों ने उनके कूपे से 2.5 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 25,000 रुपये नकद पार कर दिए.
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता रेलवे की ढुलमुल सुरक्षा व्यवस्था पर अपना गुस्सा और दर्द बयां करती नजर आ रही हैं.
“4 बार अलार्म चैन खींची, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया!”
पीड़ित महिला ने वीडियो में रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें चोरी का अहसास हुआ, उन्होंने ट्रेन रोकने और सहायता के लिए 4 बार इमरजेंसी अलार्म चैन खींची.
लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी बार चैन खींचने के बावजूद न तो कोई आरपीएफ (RPF) का जवान मौके पर पहुंचा और न ही किसी रेलवे स्टाफ ने उनकी मदद की. ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ती रही और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई.
A woman travelling in a First AC coupe on Train No. 15726 was robbed at Lucknow station. Her jewellery worth ₹2.5 lakh and ₹25,000 in cash were stolen. She claims she pulled the emergency chain four times but received no help from RPF or railway staff. If passengers aren’t safe even in First AC, who is responsible for their security?
— Gems Of Railway (@GemsOfRailway) November 2, 2026
‘जब 1st AC में ही पैसेंजर सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी किसकी?’
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. फर्स्ट एसी का किराया सबसे ज्यादा होता है और यात्रियों को उम्मीद होती है कि यहां प्राइवेसी के साथ-साथ पुख्ता सुरक्षा मिलेगी. लेकिन इस वारदात ने यह साबित कर दिया है कि वीआईपी कोच भी अब चोरों की पहुंच से दूर नहीं हैं.
घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि रात के समय ट्रेन और स्टेशनों पर गश्त करने वाली सुरक्षा टीमें उस वक्त कहां थीं?
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर भड़के लोग: ‘रेलवे का VIP डब्बा भी राम भरोसे!’
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स रेलवे की व्यवस्था और आरपीएफ की कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं…
“जब फर्स्ट एसी कूपे में यात्रा करने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो स्लीपर और जनरल क्लास के यात्रियों का क्या हाल होता होगा?”*
“4 बार चैन खींचने के बाद भी आरपीएफ का न आना सीधे तौर पर सुरक्षा में बड़ी चूक है.”
“रेलवे किराया बढ़ा रहा है, लेकिन यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा आज भी शून्य है!”
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
