Headlines

फिर चर्चा में Yuzvendra Chahal, एक्ट्रेस ने साझा की पर्सनल चैट; वीडियो से मचा हड़कंप


Yuzvendra Chahal and Taniya Chatterjee News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस तान्या चटर्जी (Taniya Chatterjee) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि युजवेंद्र चहल उन्हें पर्सनल मैसेज कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तान्या उस चैट को भी दिखा रही हैं, जिसमें चहल ने उन्हें मैसेज किया है. इस वीडियो के आते ही हड़कंप मच गया. वाइफ धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ वक्त पहले तक उनका नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवेश से जोड़ा जा रहा था. अब एक्ट्रेस तान्या ने पर्सनल चैट दिखाकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

चहल ने तान्या को कहा क्यूट 

वीडियो में तान्या ने कहा, “मैं किसी और क्रिकेटर को क्यूट लगती हूं.” यह सुनने के बाद पैपराजी ने तान्या से पूछा कि कौन है वो क्रिकेटर? इसके जवाब में उन्होंने युजवेंद्र चहल का नाम लिया. फिर आगे तान्या ने कहा, “युजी चहल ने बहुत बार मेरी स्टोरी देखकर मुझे क्यूट बोला है.”

यह सुनने के बाद पैपराजी ने तान्या से चैट दिखाने के लिए बोला. एक्ट्रेस ने पहले चहल की प्रोफाइल दिखाई और फिर कैमरे के सामने चैट दिखाई. फिलहाल इस मामले में अब तक चहल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं देखने को मिला है. देखना दिलचस्प होगा कि चहल इस पर क्या बोलते हैं. 

कौन हैं तान्या चटर्जी?

तो आपको बता दें कि तान्या ने ‘गंदी बात’ सीरीज से बतौर एक्ट्रेस सुर्खियां बटोरी थीं. वह एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 23 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं. वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. तान्या कोलकाता से आता हीं. अपने इंस्टा बायो में तान्या ने खुद को एक्टर, परफॉर्मर, मोटिवेटर और इंफ्लूएंसर बताया है. 

 

यह भी पढ़ें: दोबारा बैन होना चाहती है राजस्थान? डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए मैनेजर; BCCI ने लिया एक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Zoey – Portfolio WordPress Theme Zoho CRM Integration Plugin With Woocommerce: Zoho CRM Plugin for WordPress ZOI – Construction Template Kit Zoli – Fashion WooCommerce WordPress Theme Zonker – WooCommerce WordPress Theme Zooland – Safari & Zoo Elementor Template Kit Zoom Gallery for Elementor ZoomSounds – WordPress Wave Audio Player ZoomSounds – WordPress Wave Audio Player with Playlist Zoomy – Lightweight LMS & Education WordPress Theme