Headlines

‘बंटवारा 1947’ को नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर, ‘गदर 2’ के आने के बाद बनी बात | Exclusive


सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित इस फिल्म के जरिए सनी और राजकुमार संतोषी की जोड़ी करीब 28 साल बाद वापसी कर रही है. ऐसे में सनी देओल ने इस फिल्म को लेकर खुलासा किया कि शुरुआत में इसे प्रोड्यूसर नहीं मिल रहे थे, लेकिन फिर ‘गदर 2’ आई और बात बनी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

दरअसल, सनी देओल और प्रीति जिंटा ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज के बीच एबीपी न्यूज के शो ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ में पहुंचे थे. जहां पर इस जोड़ी ने फिल्म को लेकर काफी कुछ शेयर किया. इस दौरान उनके साथ ऑडियंस में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी मौजूद थे. इस बीच सनी देओल ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए. 

यह भी पढ़ें: ‘कमबैक करना आसान नहीं था…’, फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive

बंटवारे के समय बहुत बुरा हुआ था…

फिल्म को लेकर बात करते हुए सनी देओल ने बताया, ‘बंटवारा पंजाब, बंगाल का हुआ था. जब आजादी मिली थी तो हम सभी खुश थे. हर जाति, हर धर्म के लोग… क्योंकि उस समय हर इंसान अपने आपको हिंदुस्तानी समझता था. आजादी हमें मिल रही थी और हम जश्न मना रहे थे. उस वक्त कुछ ऐसी चीज हुई, जिसके बारे में किसी को पता ही नहीं थी कि ये होगी. जानता तो नहीं था लेकिन जो हुआ वो बहुत बुरा हुआ. उस समय लाखों लोग मारे गए. घर से बेघर हो गए.’

‘बंटवारा 1947’ को नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर

सनी देओल आगे बताते हैं, ‘जब राजकुमार संतोषी जी ने इस फिल्म के बारे में मुझे बताया और कहानी सुनाई, ये एक प्ले है ‘जिसने लाहौर नी वेख्या वो जम्या नहीं’ ये प्ले बहुत ही प्यारा है. राज जी ने जब सुनाया तो हम दोनों ने उसी समय तय किया कि ये कहानी बनानी चाहिए. लेकिन हम इसे बना नहीं पा रहे थे. क्योंकि किन्हीं कारणों से इसे प्रोड्यूसर नहीं मिल रहे थे. फिर ‘गदर 2′ आई तो आमिर खान ने इस कहानी को सुना और वो भी चाहते थे कि इस फिल्म को बनाया जाए. फिर हमारे बीच कोलाबोरेशन हुआ. ये फिल्म जेन जी के लिए मस्ट वॉच है. ये कहानी हर किसी को जानना चाहिए.’

यह भी पढ़ें: ‘बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है…’, गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट

सच में है सनी देओल का ढाई किलो हाथ?

इस दौरान प्रीति जिंटा ने राजकुमार संतोषी से सवाल किया, ‘क्या सच में सनी देओल का हाथ ढाई किलो का हाथ है?’ इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘ये डायलॉग तो मैंने ऐसे ही मन में आया था तो ले लिया था. मैंने उनके हाथ का वजन नहीं किया था. अब आपने पूछा है तो सोचेंगे इसके बारे में. उस समय दिमाग में आया था तो डायलॉग ले लिया था.’ 

आपको बता दें कि सनी देओल का ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग फिल्म ‘दामिनी’ का है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. इस जोड़ी ने साथ में ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ जैसी हिट फिल्में दी है.

‘बंटवारा 1947’ की कहानी और स्टार कास्ट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. दोनों स्टार्स की जोड़ी करीब 8 साल बाद पर्दे पर फिर से काम कर रही है. आखिरी बार दोनों को फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ (2018) में देखा गया था. ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. इसमें अली फजल, शबाना आजमी, करण देओल जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *