एक्टर अश्मित पटेल ने बहन अमीषा पटेल संग अपने रिश्ते को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि उनके बीच आई दूरियों की वजह से भी उनके बीच की फीलिंग कभी चेंज नहीं हुई है. अश्मित ने कहा कि उनके बीच में रक्षाबंधन का जो बॉन्ड है वो हमेशा रहेगा. अश्मित ने माना कि उनके रिश्ते में भी, बाकी रिश्तों की तरह, मुश्किल दौर आए लेकिन जब भी अमीषा के साथ खड़े होने की बात आएगी वो हमेशा साथ रहेंगे.
ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट
कैसा है अमीषा संग अशमित का रिश्ता?
हिंदी रश से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं. चीजें ठीक हैं. हम परिवार हैं. वो कहते हैं न कि खून के रिश्ते सबसे गहरे होते हैं. और आप इसे बदल नहीं सकते क्योंकि हमारा खून एक ही है. हमारा रक्षा बंधन का बॉन्ड हमेशा से रहा है. मैं अपनी आखिरी सांस तक उनकी रक्षा करूंगा और उसे पता है. ये जरूरी है, चाहे दुनिया कुछ भी कहे.’
ये भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
बता दें कि अमीषा और अश्मित के बीच में मतभेद को लेकर खबरें आती रहती हैं. हालांकि, अश्मित ने कहा कि उनके बीच में जो भी मतभेद हों लेकिन अमीषा के लिए जो फीलिंग हैं वो कभी नहीं बदलेगी.
इसके अलावा अश्मित ने अमीषा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ से कमबैक को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि खून के रिश्ते हमेशा सबसे ऊपर आते हैं. और उस फिल्म ने जिस हिसाब की कमाई की वो अनएक्सपेक्टेड थी. उस रिस्पॉन्स को देखकर मेरे पेरेंट्स और मैं बहुत खुश थे. हां, मैं हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखता हूं. मैं अपनी फैमिली और रिश्तों को स्पॉटलाइट में रखना पसंद नहीं करता. क्योंकि मुझे नहीं लगता कि अटेंशन जरूरी है. मैं अपने क्लोज रिश्तों को बहुत प्राइवेट रखता हूं. इसीलिए मुझे दिखावा पसंद नहीं.’
मालूम हो कि 2000 के दशक से ही अमीषा का परिवार संग झगड़ा चल रहा है. 2004 में अमीषा ने अपने पापा अमित पटेल पर पैसे को गलत तरीके से हैंडल करने का आरोप लगाया था और उन्हें लीगल नोटिस भेजा था. अमीषा की फैमिली प्रॉब्लम को विक्रम भट्ट के साथ अमीषा के रिश्ते से भी जोड़ा गया था.
